Google Analytics —— Meta Pixel

काशी के काल भैरव दरबार में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

Chief Minister Sai News : देवों के अधिदेव भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के दिव्य मंदिर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Sai) ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण हेतु प्रार्थना की।

यह भी पढ़े :- Raipur Crimes News : सूटकेस में बंद था मौत का राज़ : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैसे के लेनदेन में गला रेतकर हत्या

इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री साय (Chief Minister Sai)ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने देश के नागरिकों के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और कल्याण के प्रकाश के निरंतर प्रवाह की कामना भी की।

यह भी पढ़े :- Ahmedabad train sabotage : वंदे भारत ट्रेन पर बड़ी साजिश नाकाम: रेलवे ट्रैक पर रखा गया लोहे का एंगल, सतर्क लोकोपायलट ने बचाई सैकड़ों जानें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य की शांति, विकास और जनकल्याण की दिशा में अग्रसर यात्रा के लिए बाबा काल भैरव जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईश्वर की कृपा से प्रदेश और देश में सुशासन और समृद्धि का मार्ग और अधिक सुदृढ़ होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!