सीएम हाउस में मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन कल, लोगों की समस्या सुन करेंगे समाधान
CM Jandarshan: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह साप्ताहिक कार्यक्रम 27 जून से राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में अगला जनदर्शन कार्यक्रम कल, यानी 19 सितंबर, को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- One Nation One Election : एक देश एक चुनाव वाली कोविंद समिति की रिपोर्ट को मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनदर्शन (CM Jandarshan) के दौरान आम नागरिकों से सीधे मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। जनदर्शन कार्यक्रम में प्रस्तुत की जाने वाली समस्याओं, अपेक्षाओं और आवेदनों को पंजीबद्ध किया जाएगा और इन्हें जनदर्शन पोर्टल में अपलोड किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- CG Vyapam 2024 : विधानसभा सचिवालय में सहायक मार्शल पदों की लिखित परीक्षा 6 अक्टूबर को
मुख्यमंत्री सीधे इस पोर्टल में दर्ज आवेदनों की निगरानी करेंगे। आम जनता द्वारा किए गए आवेदनों का समाधान संबंधित विभाग समय-सीमा के भीतर करेगा, और आवेदक को इसके बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।
इससे पहले 4 बार कैंसिल हुआ जनदर्शन कार्यक्रम
बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन (CM Jandarshan) पिछले गुरूवार 12 सितंबर को किन्ही कारणों से नहीं आयोजित हो पाया था। इसके साथ ही 5 सितंबर 29, 22 और 15 अगस्त को भी इसे स्थगित कर दिया गया था।



