Google Analytics —— Meta Pixel

करम परब महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कंवर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने CM से की मुलाकात 

Karam Parab Mahotsav: छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग, महानगर इकाई रायपुर की ओर से 9 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में भव्य ‘करम परब महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश सिंह मिरी के नेतृत्व में युवा प्रभाग के पदाधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें करम परब महोत्सव का आमंत्रण पत्र सौंपा। 

यह भी पढ़ें:- नवरात्रि से पहले बिलासपुर में गरबा वीडियो पर विवाद, युवतियों ने बाइक, सिगरेट और पिस्टल के साथ बनाई रील

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर समाजजनों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री साय ने समाज के प्रतिनिधिमंडल का आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए करम परब महोत्सव में शामिल होने की सहमति प्रदान की। मुख्यमंत्री की सहमति पर समाज के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। (Karam Parab Mahotsav)

आदिवासी समाज की आस्था का पर्व

बता दें कि करम परब आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। रायपुर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के माध्यम से कंवर समाज की पारंपरिक संस्कृति, सामाजिक एकता और गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, युवाओं, महिलाओं एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजनों की सहभागिता रहेगी। (Karam Parab Mahotsav)

Back to top button
error: Content is protected !!