Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – हजार दिन की कार्ययोजना पर आगे बढ़ रही भाजपा

भाजपा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला संपन्न

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (Chhattisgarh BJP) की एक दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन रायपुर में हुआ। इसमें भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े :- बस्तर में बच्चे न पढ़ें…इसलिए शिक्षादूतों की हत्या करवा रहे हैं: डिप्टी CM विजय शर्मा

कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत – शिव प्रकाश

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा “एक्टिव और इफेक्टिव” रहते हैं। यही पार्टी की मजबूती की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित रहते हैं। आने वाले तीन वर्षों के लिए हमने सशक्त कार्ययोजना तैयार की है, जिसमें कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम करेंगे।

1000 दिनों की कार्ययोजना पर काम – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा के नए पदाधिकारियों पर संगठन को और मजबूत करने की जिम्मेदारी है। हमने आने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 1000 दिनों की कार्ययोजना बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुरूप छत्तीसगढ़ के विकास के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। निवेश को लेकर हाल की विदेश यात्रा सफल रही है और इसका असर आने वाले दिनों में राज्य में दिखेगा।

संगठनात्मक लक्ष्यों में अग्रणी है छत्तीसगढ़ – अरुण सिंह

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता हैं। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने में छत्तीसगढ़ अग्रणी है। सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड संख्या बनाने के लिए उन्होंने प्रदेश को बधाई दी।

विपक्ष झूठ फैलाने की एजेंसी – नितिन नबीन

प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी सेल की भूमिका संगठन के लिए बेहद अहम है। विपक्ष अब झूठ फैलाने वाली “अधिकृत एजेंसी” बन चुका है। हमें तथ्यात्मक तरीके से जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां पहुंचानी हैं और विपक्ष के झूठ का तत्काल खंडन करना है।

वर्षभर सक्रिय रहती है भाजपा – किरण देव

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच सक्रिय रहती है। संगठनात्मक व्यवस्था को व्यवस्थित रखना और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है।

पंच परिवर्तन से दिशा मिलेगी समाज को – अजय जम्वाल

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और “राष्ट्र प्रथम” की भावना को जगाने में जुटे रहते हैं। उन्होंने पंच परिवर्तन – सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी-आत्मनिर्भरता और नागरिक कर्तव्य – पर कार्य करने का आह्वान किया। Chhattisgarh BJP) 

कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ – पवन साय

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा प्रदेश में सत्ता में आई है और भविष्य में भी कार्यकर्ता ही पार्टी को पुनः सरकार तक पहुंचाएंगे। Chhattisgarh BJP) 

Back to top button
error: Content is protected !!