Chief Minister’s Review Meeting : मुख्यमंत्री ने सिंचाई योजनाओं की समीक्षा की, जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने दिए निर्देश
Chief Minister’s Review Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रदेश के सिंचाई ढांचे को मजबूत करने के लिए जल संसाधन विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौजूदा सिंचाई परियोजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिले, इसके लिए योजनाओं का समुचित रखरखाव और मरम्मत प्राथमिकता पर हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल का अपव्यय रोकना और कृषि में अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने और नहरों के माध्यम से जल परिवहन में होने वाली हानि को कम करने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अंडरग्राउंड पाइपलाइन व्यवस्था के माध्यम से जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने की कार्ययोजना जल्द तैयार करने को कहा। (Chief Minister’s Review Meeting)
यह भी पढ़ें:- भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वार किया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
बैठक में सभी प्रमुख बांधों की जल भराव क्षमता, वर्तमान सिंचाई स्थिति और आगामी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने सिंचाई योजनाओं की रूपांकित क्षमता और वास्तविक उपयोग के बीच के अंतर को कम करने की ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा। बस्तर और सरगुजा संभाग की अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। (Chief Minister’s Review Meeting)
विष्णु देव साय ने निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और भारत सरकार से वित्तीय सहायता हेतु आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र भेजने को कहा। उन्होंने भू-जल संकटग्रस्त 26 विकासखंडों में परियोजनाओं के प्रस्ताव भी तैयार करने के निर्देश दिए।
जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं की शीघ्रता से पूर्णता सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो ने निर्माणाधीन और प्रस्तावित सिंचाई योजनाओं की जानकारी दी। (Chief Minister’s Review Meeting)
बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, विशेष सचिव वित्त शीतल शाश्वत वर्मा, प्रमुख अभियंता इन्द्रजीत उइके सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



