Firing on School Bus : स्कूल वैन में जा रहे थे बच्चे, बदमाशों ने वैन पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मची चीख-पुकार
Firing on School Bus : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरे स्कूल वैन पर बदमाशों ने फायरिंग की। ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर बाइक सवार फरार हो गए। राहत की बात ये रही कि किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
यह घटना गजरौला थाना क्षेत्र की है। वैन भारतीय जनता पार्टी नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह के स्कूल का बताया जा रहा है। फायरिंग के बाद गाड़ी के अंदर मौजूद स्कूली बच्चों में चीख पुकार मच गई। सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Politics : अमित जोगी की कांग्रेस में होगी वापसी! इस ट्वीट ने उड़ाये होश, पढ़े पूरी खबर
बस ड्राइवर मोंटी ने बताया कि बस में लगभग 28 बच्चे सवार थे. बस लेकर जैसे वह पुलिया के पास पहुंचा, वहां बाइक सवार युवकों ने रास्ता रोक दिया. पहले तो लगा कि वे मजाक कर रहे है. मैंने उन्हें रिक्वेस्ट की रास्ता छोड़ दे और हमें जाने दें. इसके बाद वे बस का पीछा करने लगे. इसके बाद कुछ दूरी पर बदमाशों ने फायरिंग की. किसी तरह मैंने बस को दौड़ाया।
बता दें, कि यह स्कूल भाजपा नेता वीरेंद्र चौधरी का है. फायरिंग (Firing on School Bus) की सूचना पर वह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इस पूरे मामले में गजरौला थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी हाल में आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा।
गजरौला थाना पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। भाजपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। (Firing on School Bus)



