Google Analytics —— Meta Pixel

ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

Churu Road Accident: देश में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला राजस्थान के चूरू का है, जहां एक ट्रक और एक पिकअप में टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 2 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। बच्चों की उम्र ढाई साल, सात साल और 11 साल बताई जा रही है। ये जानकारी सादुलपुर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने दी है। दरअसल, हरियाणा के हिसार के श्रद्धालु राजस्थान में सालासर धाम में माथा टेककर लौट रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। ये हादसा राजस्थान के राजगढ़ के पास हुआ है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में पहाड़ी कोरवा परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या, 4 लोगों ने दी जान

पुलिस के मुताबिक हादसे में 13 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से उनका इलाज नहीं हो सका, जिन्हें वहां से हिसार ले जा कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में जान गंवाने वालों में विमला (60 साल), कृष्णा (48 साल), सृष्टि (2 साल), अंकित (10 साल) और अंजलि (13 साल) शामिल है। विमला और कृष्णा रिश्ते में देवरानी जेठानी थी। जबकि सृष्टि और अंजलि विमला की पोती थी। अंकित उसका नाती था। ये सभी हिसार के स्याहड़वा गांव के रहने वाले थे। हादसे में घायल हुए 13 लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कविता, ओमपती, सुनीता, पूजा, आंचल, प्रीति, अरनव, मनीष, मंजू,प्रवीण, माया, सोनू और सुमन शामिल है, जिनमें 4 की हालत गंभीर है। (Churu Road Accident)

घायलों के हाथ, पैरों और सिर पर चोटे लगी है। वहीं हादसे में मरे गए 4 लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक स्याहड़वा गांव के सोनू ने करीब 4- 5 महीने पहले पिकअप खरीदी थी। इसलिए उसने सालासर मंदिर में धोक लगाने का कार्यक्रम बनाया। ऐसे में सभी माथा टेकने उसके साथ चले गए।  पिकअप में एक ही परिवार के 18 लोग सवार होकर राजस्थान के सालासर मंदिर के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि रात 10 बजे जब वे सालासर से वापस चले तो रास्ते में एक जगह रुक कर सभी ने खाना खाया। पिकअप जब राजगढ़ के पास पहुंची तो ड्राइवर अचानक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक की एक साइड से टकरा गई। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।  राजस्थान पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर लिया है। (Churu Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!