Sambhal Jama Masjid Survey : जामा मस्जिद के श्रीहरिहर मंदिर होने का दावा, कोर्ट के आदेश पर दो घंटे तक हुआ सर्वे
Sambhal Jama Masjid Survey : काशी-मथुरा के बाद अब हिंदू पक्ष ने उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद पर भी अपना दावा पेश कर दिया है आज संभल के सिविल कोर्ट सीनियर डिवीजन ने हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन की याचिका पर सुनवाई करते हुए मस्जिद का सर्वे कराये जाने के आदेश दिए हैं । हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि सँभल में जो हरि हर मंदिर है वह हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और हिंदू मानते हैं कि भगवान कल्कि का अवतार यहीं पर होना है।
मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर सर्वे (Sambhal Jama Masjid Survey) किया गया. एडवोकेट कमीशन की टीम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मस्जिद के अंदर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की. इस दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा. मुस्लिम पक्ष ने याचिकाकर्ता को मस्जिद में प्रवेश से रोक दिया, जबकि मस्जिद के बाहर भारी भीड़ नारे लगाती नजर आई।
मंगलवार की दोपहर चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह की कोर्ट में पेश किए गए दावे पर अदालत ने संभल की जामा मस्जिद (Sambhal Jama Masjid Survey)के एडवोकेट कमीशन का आदेश जारी किया. इसके बाद मंगलवार शाम को एडवोकेट कमीशन की टीम मस्जिद का सर्वे करने के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जामा मस्जिद पर पहुंची. यहां एडवोकेट कमीशन के साथ ही हिंदू पक्ष और मस्लिम पक्ष के वकील की मौजूदगी में मस्जिद के अंदर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई. इसके बाद करीब दो घंटे तक टीम ने सर्वे किया।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और काशी की ज्ञानवापी का केस कोर्ट में दायर होने के बाद अब यूपी के संभल में स्थित जामा मस्जिद को पूर्व में श्रीहरिहर मंदिर होने का दावा किया गया है. मंगलवार की दोपहर लगभग एक बजे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने संभल जिले की चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में याचिका लगाई थी. इस पर कोर्ट ने दो घंटे के अंदर ही दोपहर 3 बजे एडवोकेट कमीशन कराने का आदेश जारी कर दिया था।



