Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर वोटिंग शुरू, 4136 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी कैद

Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 4,140 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वर्ष 2019 के राज्य विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार उम्मीदवारों की संख्या में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस साल 4,136 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2019 में यह संख्या 3,239 थी। इन उम्मीदवारों में 2,086 निर्दलीय हैं। 150 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में बागी उम्मीदवार मैदान में हैं।
ये बागी उम्मीदवार महायुति और एमवीए के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डीसीएम देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, नाना पटोले, पृथ्वीराज चव्हाण, राधाकृष्ण विखे पाटील, बाला साहेब थोरात, नसीम खान, आदित्य ठाकरे, अमित ठाकरे, नवाब मलिक और जीशान सिद्दीकी जैसे बड़े चेहरे मैदान में हैं। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 4,140 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री शिंदे, फडणवीस, अजित पवार, उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे, शरद पवार, नितिन गडकरी जैसे सभी दिग्गजों की परीक्षा आज है। रिजल्ट 23 को आना है।
आपका एक मत राज्य की ताकत- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के नागरिकों से मतदान की अपील की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है, ‘झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और आखिरी चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे अपने सभी युवा साथियों का मैं विशेष अभिनंदन करता हूं। आपका एक-एक मत राज्य की ताकत है।
4136 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
चुनाव आयोग के मुताबिक निर्दलीय समेत विभिन्न पार्टियों के कुल 4136 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने इनमें से 2201 उम्मीदवारों के हलफनामों की जांच कर एक रिपोर्ट तैयार की है। इसके मुताबिक करीब 29 फीसदी यानी 629 उम्मीदवार आपराधिक छवि के हैं। इनमें से 412 पर हत्या, किडनैपिंग, बलात्कार जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। 50 उम्मीदवार महिलाओं से जुड़े अपराधों के आरोपी हैं। (Maharashtra Election 2024)
38 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति
ADR के अनुसार 829 यानी 38 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। पिछले चुनाव में यह आंकड़ा 32% था। इनके पास औसतन 9.11 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जबकि भाजपा उम्मीदवारों की औसत संपत्ति करीब 54 करोड़ रुपए है। 26 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है।
वहीं, करीब 31% यानी 686 उम्मीदवारों ने अपनी उम्र 25 से 40 साल के बीच बताई है। 317 (14%) की 61 से 80 साल के बीच है, जबकि 2 उम्मीदवार की आयु 80 साल से भी ज्यादा है। इन 2201 में से सिर्फ 204 महिला उम्मीदवार हैं, जो करीब 9% होता है। प्रत्याशियों के एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो 47% ने अपने आपको 5वीं से 12वीं के बीच घोषित किया है। 74 उम्मीदवारों ने खुद को डिप्लोमा धारक, 58 ने साक्षर और 10 ने असाक्षर बताया है।
मोहन भागवत, भैयाजी जोशी, अक्षय कुमार ने डाला वोट
नागपुर मे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सुबह सुबह मतदान किया। नागपुर स्थित संघ मुख्यालय के पीछे भाऊसाहेब दफ्तरी स्कूल में मोहन भागवत ने वोट डाला। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने भी यहां अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ट डालने के बाद मोहन भागवत ने कहा कि प्रजातंत्र में मतदान नागरिकों का कर्तव्य है। प्रत्येक नागरिक को इसको करना चाहिए। इसलिए मैं बाकी सब काम बाद में करता हूं। मैं उत्तरांचल में था मैं एक दिन का कार्यक्रम कम करके यहां वोट डालने आया हूं। मतदाताओं को मतदान देना चाहिए। (Maharashtra Election 2024)



