कवर्धा हिंसा मामले में साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर और SP को हटाया, पढ़ें पूरी खबर
CM Action in Kawardha: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कवर्धा हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, CM साय ने कवर्धा कलेक्टर जन्मेजय महोबे और SP अभिषेक पल्लव को हटा दिया है। साथ ही जिले के लोहारीडीह गांव में 15 सितंबर को शिवप्रसाद साहू की मौत के बाद घटित आगजनी में रघुनाथ साहू की मौत मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना के बाद ग्रामीणों से मारपीट करने के मामले में पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की है। CM साय ने रेंगाखार थाने के निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक समेत 23 पुलिसकर्मियों को हटा दिया है।
यह भी पढ़ें:- TEACH Raipur: तेली इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की ओर से 22 सितंबर को होगा विशेष आयोजन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर कबीरधाम के कलेक्टर जन्मेजय महोबे की जगह पर गोपाल वर्मा को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं SP अभिषेक पल्लव को हटाकर उनकी जगह राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। बता दें कि कबीरधाम जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ IPS विकास कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री साय के दिए गए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश के बाद अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी निर्भय कुमार साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। (CM Action in Kawardha)
30 दिन में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश
उन्हें 30 दिन के भीतर निर्धारित बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कहा कि भविष्य में इस तरह की किसी भी प्रकार की घटना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस घटना को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। साथ ही सरकार को लगातार घेर रही है। इसे लेकर कांग्रेस ने कल यानी 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का भी आह्वान किया है। हालांकि इससे पहले ही CM साय ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। (CM Action in Kawardha)



