Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश बघेल ने पाटन को 768 विकासकार्यों की दी सौगात, पढ़ें पूरी खबर

CM Baghel in Patan: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन स्थित नवनिर्मित स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया गया। इसका निर्माण 3 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से हुआ है। निर्मित भवन में 260 व्यक्तियों की बैठने की व्यवस्था है, जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ऑडिटोरियम में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ऑडिटोरियम पूरी तरह से वातानुकूलित है। यह साउंड प्रूफ होगा। इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, नगर पंचायत पाटन उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- स्कूल शिक्षा विभाग में 17 अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं, 11 जिलों में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन में 768 विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया, जिसमें 55 करोड़ 40 लाख 51 हजार रूपए के 137 कार्यों का लोकार्पण और 32 करोड़ 23 हजार रूपए लागत के 631 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने पाटन के आत्मानंद चौक पर ब्रम्हलीन स्वामी आत्मानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वामी आत्मानन्द की जयंती के अवसर पर विकासकार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया गया । बीते 5 सालों में हमारे कार्यकाल में जो बदलाव हुए हैं, आज दिखाई दे रहा है। पानी, बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की गई। आज सिर्फ भौतिक विकास ही नही आर्थिक, सामाजिक शैक्षणिक, सांस्कृतिक सभी क्षेत्रों में विकास हुए हैं। (CM Baghel in Patan)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ब्रम्हलीन स्वामी आत्मानंद की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की विचार-धारा को छत्तीसगढ़ की जमीन पर साकार किया और मानव सेवा व शिक्षा संस्कार की अलख जगायी। स्वामी विवेकानंद के विचारों का आत्मानंद जी पर भी गहरा असर हुआ, जिससे उन्होंने अपना पूरा जीवन दिन-दुःखियों की सेवा में बिेेता दिया। मठ और आश्रम स्थापित करने के लिए एकत्र की गई राशि उन्होंने अकाल पीड़ितों की सेवा और राहत काम के लिए खर्च कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद जी का समाज सुधारक और शिक्षाविद के रूप में छत्तीसगढ़ में बड़ा योगदान है। उनके मानव सेवा के क्षेत्र में किये गये कार्य अनुकरणीय और प्रेरणास्प्रद हैं। (CM Baghel in Patan)

उन्होंने पीड़ित मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। उनके आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। स्वामी आत्मानंद जी ने वनवासियों के उत्थान के लिए नारायणपुर आश्रम में उच्च स्तरीय शिक्षा केन्द्र की स्थापना की। राज्य सरकार द्वारा इसी तर्ज पर जिला मुख्यालयों और विकासखण्डों में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिन्दी मीडियम स्कूल शुरू किये जा रहे हैं। प्रदेश में ग्रामीण सहित दूरस्थ अंचलों में 753 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के स्कूल संचालित हो रहे हैं। इसी कड़ी में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कालेज भी प्रारंभ किया जा रहा है। इस पहल को और आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग सेंटर योजना शुरू की है। (CM Baghel in Patan)

इससे गरीब और दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के सभी अवसर उपलब्ध हो सके। इस योजना के माध्यम से इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रदेश के 146 विकासखंड मुख्यालयों और 4 शहरों, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा सहित 150 कोचिंग सेंटर के माध्यम से शासकीय स्कूलों में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद ने आदिवासियों के सम्मान एवं उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए अबुझमाड़ प्रकल्प की स्थापना की। नारायणपुर में वनवासी सेवा केन्द्र प्रारंभ कर वनवासियों की दशा और दिशा सुधारने की प्रयास किये गए हैं। (CM Baghel in Patan)

राज्य सरकार ने भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए वनवासियों से वाजिब दामों पर वनोपजों की खरीदी कर राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने अकाल के समय गर्भवती माताओं के लिए पौष्टिक भोजन की शुरूआत की, जिससे कि बच्चे कुपोषित न हो। राज्य सरकार ने महिलाओं और बच्चों के लिए गर्म भोजन की व्यवस्था करते हुए कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लेकर मुख्यमंत्री कुपोषण अभियान की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद के विचार, मूल्य और सेवा हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रेरित करते रहेंगे। जिले में चिटफंड कंपनी से संबंधित 3790 निवेशकों की जमा राशि 6 करोड़ 2 लाख 80 हजार रूपए लौटाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतीकात्मक रूप से आज 4 निवेशकों को राशि का चेक प्रदान किया।  (CM Baghel in Patan)

Back to top button
error: Content is protected !!