Google Analytics —— Meta Pixel

CM बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर किए 18.47 करोड़

रायपुर। गोधन न्याय योजना (Godhan Nyay Yojana) के हितग्राहियों के खाते में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 18 करोड़ 47 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की है। इसमें से 15 जून से 30 जून तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.52 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 5.05 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों को 7.79 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 5.53 करोड़ रूपए की लाभांश राशि वितरित की गई।

यह भी पढ़ें:- ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस को मिली सफलता, 559 गुमशुदा बच्चों को ढूंढा

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को आज वितरित राशि को मिलाकर अब तक 507.14 करेाड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसमें से गोबर विक्रेताओं को 247.12 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। (Godhan Nyay Yojana)

यह भी पढ़ें:- NCP Vs NCP : शरद पवार की बैठक में 14, अजित के यहां 29 विधायक पहुंचे, जानें अपडेट

बता दें कि गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को अब तक 244.95 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। छत्तीसगढ़ में 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में 30 जून 2023 तक गौठानों में 123.56 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। (Godhan Nyay Yojana)

Back to top button
error: Content is protected !!