Trending

CM Bhupesh Baghel: अरे! मेरा कॉलर पकड़ ली ये तो, मुख्यमंत्री का कॉलर किसने पकड़ लिया, पढ़ें पूरी खबर

CM Bhupesh Baghel: क्या कभी ऐसा हो सकता है कि तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच भी कोई मुख्यमंत्री का कॉलर पकड़ ले और मुख्यमंत्री कार्रवाई करने की बजाए बदले में जमकर ठहाके लगाएं।   

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) अपने दिलखुश मिजाज के लिए जाने जाने जाते हैं, हंसी मजाक का कोई भी पल मुख्यमंत्री अपने हाथों से जाने नहीं देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ कांकेर विधानसभा के बादल ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र में जब उन्होने एक बच्ची को गोंद में उठाया। बच्ची जैसे ही मुख्यमंत्री की गोंद में पहुंची उसने मुख्यमंत्री का कालर पकड़ लिया। इसके बाद बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इसने तो सीधा मुख्यमंत्री का ही कॉलर पकड़ लिया और जमकर ठहाके लगाए। 

यह भी पढ़ें : Bhent Mulakat Program: आखिर मुख्यमंत्री क्यों बोले इनका नाम नोट करो कलेक्टर साहब…इनको अगली किस्त का पैसा मत देना

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची को अपने हाथों के पंजे पर उठा लिया और कहा बच्ची को अपने हाथों से चाकलेट भी खिलाया। मुख्यमंत्री के इस खुशमिजाज रूप को देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट फैल गई। इसके बाद मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी के रसोई में भी पहुंचे और अपने हाथों से माता और शिशुओं को मिलने वाले गर्म भोजन का निरीक्षण किया।

आंगनवाड़ी में पकी खिचड़ी की खुशबू पर मुग्ध हो गये मुख्यमंत्री

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कांकेर विधानसभा क्षेत्र के बादल गांव के आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बच्चों के लिए पकाई गई खिचड़ी की खुशबू पर मुग्ध हो गये। निरीक्षण के दौरान बघेल यह देखने के लिए सीधे रसोई में पहुंच गये कि कार्यकर्ता-सहायिकाओ ने आज बच्चों के लिए क्या पकाया है। उन्होंने जब गैस चूल्हे पर कूकर चढ़ा देखा तो आगे बढ़कर खुद ही उसका ढक्कन खोल लिया। खिचड़ी के रंग-रूप और खुशबू पर मुग्ध बघेल ने इसकी तारीफ तो की ही, वहां मौजूद लोगों को भी दिखाया कि कितनी खुशबूदार खिचड़ी बनी है। दरअसल, राज्य में चल रहे मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में आंगनवाड़ी केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों, किशोरियों और गर्भवती माताओं को पोषक आहार दिये जाते हैं। मुख्यमंत्री ने आहार की गुणवत्ता परखने के लिए रसोई का निरीक्षण किया था।

CM Bhupesh Baghel News: अरे! मेरा कॉलर पकड़ ली ये तो
प्रतीकात्मक फोटो

Related Articles

Back to top button