Trending

CM Bhupesh Baghel: तो क्या सच में अपने ही संगठन के काम से नाराज हैं CM भूपेश बघेल, पढ़ें पूरी खबर

CM Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी PL पुनिया , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। राजीव भवन में हुई बैठक के दौरान संगठन के कामों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुश नजर नहीं आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक समीक्षा के दौरान CM ने कुछ खामियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, पिछली बैठकों में तय एजेंडा लागू नहीं किए जाने की वजह से भूपेश बघेल के नाराज होने की चर्चा है। इस बैठक में राजस्थान में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर में तय की गई बातों के लागू किए जाने पर भी फोकस रहा।

यह भी पढ़ें:- Rajasthan Chhattisgarh Bandh: कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में आज राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत कई हिस्सों में बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बता दें कि मुख्यमंत्री ने समन्वय समिति की बैठकों में होने वाले फैसलों पर अमल नहीं होने पर गहरी नाराजगी जाहिर की। CM ने यहां तक कह दिया कि ऐसा रहा तो बैठक में ही नहीं आऊंगा। सूत्रों के मुताबिक बैठक की शुरुआत में प्रदेश प्रभारी पुनिया ने प्रश्न किया कि बैठक के लिए 30 जून का समय तय किया गया था तो आज क्यों हो रही है। इस पर उत्तर आया कि 30 जून को मुख्यमंत्री उपलब्ध नहीं थे। कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने जिलों में होने वाली बैठकों को लेकर प्रश्न उठाया। (CM Bhupesh Baghel)

कई विषयों को लेकर CM ने जताई नाराजगी

वहीं मुख्यमंत्री ने पूछा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के अध्यक्ष को अब तक क्यों नहीं हटाया गया, क्या सीएम ने कहा है। इसके बाद उन्होंने बूथ अध्यक्ष और कमेटियों की सूची नहीं देने को लेकर भी प्रश्न किया। CM बघेल ने कहा कि बैठक में ये तय किया गया था कि बूथ अध्यक्ष और कमेटियों की सूची विनोद वर्मा को दी जाएगी। इसके बाद भी नहीं दी गई। BRO की सूची तैयार है तो संगठन ने जारी क्यों नहीं की। समन्वय समिति की बैठक में पहले जो फैसले लिए गए थे उसे अनुमोदन के लिए AICC को नहीं भेजे जाने पर भी बघेल ने नाराजगी जाहिर की। (CM Bhupesh Baghel) 

इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

कांग्रेस के दिग्गजों ने आने वाले 2023 चुनावों के मद्देनजर भी पार्टी की सक्रियता को और बढ़ाने पर जोर दिया। दिग्गजों ने तय किया है कि 9 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में विधानसभा स्तरीय 75 किमी की पदयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान केंद्र सरकार की नाकामियां गिनवाई जाएंगी और प्रदेश सरकार की उपलब्धि का प्रचार होगा। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन के अवसर पर राजधानी रायपुर में 15 अगस्त को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजन आयोजित करने पर सहमति बनी। 2 अक्टूबर से प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ से गुजरे इसका आग्रह AICC से किया जाएगा। 

CM को सुझाव देने का अधिकार: मोहन मरकाम

जिला, ब्लॉक और अग्रिम संगठनों के मासिक बैठक की समीक्षा होगी। संगठन के रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी। प्रदेश के समस्त जिला में निर्माणाधीन राजीव भवन की प्रगति पर चर्चा हुई। बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा की गई। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्षगण -गुरुमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, अरुण सिंघानिया, अंबिका मरकाम, चुन्नीलाल साहू, पीआर खुंटे जैसे नेता शामिल हुए। हालांकि छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते CM भूपेश बघेल को सुझाव देने का अधिकार हैं, उसे नाराजगी क्यों समझा जाए।  

Related Articles

Back to top button