कसडोल विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सीएम भूपेश की बड़ी घोषणाएं

CM Bhupesh Baghel : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात का अगला पड़ाव कसडोल विधानसभा हुआ। मुख्यमंत्री आज 22 दिसंबर को कसडोल विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री सुबह 11.40 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा कसडोल विधानसभा पहुंचे।
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल आज गुरुवार 22 दिसंबर को भेंट-मुलाकात के लिए कसडोल विधानसभा अंतर्गत विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत ओड़ान पहुंचे। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं राज्य गीत से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। इस भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सीएम बघेल ने कई घोषणाएं की –

यह भी पढ़ें : हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी 24 दिसंबर को पहुंचेगी रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे अनावरण
CM Bhupesh Baghel द्वारा की गई घोषणाएं
1. विकासखंड पलारी के अमेठी में महानदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण।
2. जारा परसवानी के मध्य नाले पर पुल निर्माण कराया जायेगा।
3. दतान से परसाडीह नाला में पुल निर्माण कराया जायेगा।
4. ग्राम मोहान में तटबंध निर्माण कार्य कराया जायेगा।
5. ग्राम छेरकापुर में पशु औषधालय खोला जायेगा।
6. शास. हाय. स्कूल तेलासी का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन किया जायेगा।
7. प्रथामिक शाला खपरी (बैजनाथ) को पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें : नए जिले के विकास के लिए होंगे कई काम, अधिकारी जिम्मेदारी से काम करें: CM बघेल
8. शास. हाई स्कूल ग्राम सुन्द्रावन एवं छडिया हेतु नवीन हाई स्कुल भवन निर्माण कराया जायेगा।
9. ग्राम ओड़ान में अधोसंरचना विकास हेतु 50 लाख रू. प्रदाय की जायेगी।
10. ग्राम सण्डी में उप तहसील कार्यालय हेतु भवन का निर्माण कराया जायेगा।
11. ग्राम रोहांसी को नगर पंचायत।
12. ओडगन में 33kv सब स्टेशन।
13. ओडान में स्वामी आत्मानंद स्कूल।
14 पलारी में एसडीएम कार्यालय।

बता दें कि सीएम बघेल ने बीते 4 मई से अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात का आगाज किया है, जो निरंतर जारी है। अब तक सीएम बस्तर और सरगुजा संभाग के सभी जिलों समेत बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के अनेक जिलों में आमजन से भेंट-मुलाकात के लिए पहुंच चुके हैं। भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री आमजनता से सीधे संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं से भी रू-ब-रू होते हुए समाधान भी कर रहे हैं।



