Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश बघेल 29 अगस्त को चंपारण को देंगे सौगात, रामायण महोत्सव में होंगे शामिल

CM Bhupesh Champaran Tour: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार यानी 29 अगस्त को रायपुर जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल चंपारण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत निर्माणकार्याें का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वहां आयोजित रामायण महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और उप मुख्यमंत्री TS सिंहदेव प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम चंपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दोपहर 3 बजे होगा। इसी तरह रामायण महोत्सव शासकीय स्कूल ग्राम डगनिया चंपारण में आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें:- भाजपा नेता ने चलाया जनसंपर्क अभियान, गांव गांव पहुंच कर बता रहे केंद्र सरकार के उपलब्धियां

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त विजेता मानस मंडली की प्रस्तुति, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, प्रभंजय चतुर्वेदी भिलाई का राम भजन और शन्मुख प्रिया मुंबई की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, आदिम जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, लोकसभा सांसद सुनील सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। (CM Bhupesh Champaran Tour)

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का दौरा कार्यक्रम

कार्यक्रम में संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज, विकास उपाध्याय, विधायक धनेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत राम सुंदर दास की उपस्थिति में संपन्न होगा। वहीं उपमुख्यमंत्री TS सिंहदेव 29 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सिंहदेव 29 अगस्त को सुबह 10:50 बजे कार द्वारा निवास तपस्या अंबिकापुर से पीजी कॉलेज ग्राउंड के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पीजी कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर से कोटा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 11:45 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर दोपहर 1:30 बजे कोटा से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। मंत्री सिंहदेव दोपहर 4 बजे से नगर पालिका निगम अंबिकापुर के वार्ड क्रमांक-01 भगवानपुर और आदिवासी पारा समेत वार्ड क्रमांक 11 पटपरिया, हनुमान मंदिर के पास जनचौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित रहेंगे। (CM Bhupesh Champaran Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!