CM Bhupesh Jharkhand Daura: झारखंड जनजातीय महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, सोरेन ने किया जोरदार स्वागत

CM Bhupesh Jharkhand Daura: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झारखंड राज्य की राजधानी रांची में आयोजित जनजातीय महोत्सव-2022 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल को सखुआ का पौधा और अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया। समृद्ध जनजातीय जीवन दर्शन को समेटे झारखंड जनजातीय महोत्सव का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में किया गया था। मुख्यमंत्री बघेल झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन के आमंत्रण पर रांची पहुंचे थे। वहां बघेल का ढोल-नगाड़ों की बुलंद आवाज और पारंपरिक रीति-रिवाज से जोरदार स्वागत किया गया। जनजातीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल और झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन द्वारा बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता टीम की सदस्य सलीमा टेट, निक्की प्रधान और संगीता कुमारी को सम्मानित भी किया गया।

इधर, झारखंड रवाना होने से पहले उन्होंने बिहार में सत्ता परिवर्तन को 2024 के परिवर्तन का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि यह बताता है कि एनडीए गठबंधन के घटक दलों का भरोसा भाजपा से टूट रहा है। रायपुर हवाई अड्‌डे पर प्रेस से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिहार का तो हर व्यक्ति राजनीतिज्ञ होता है। राजनीति वहां की आबोहवा में है। नितीश कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री बन रहे हैं। उनको बधाई। तेजस्वी और महागठबंधन के घटक दलों को भी बधाई। ‘ मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए में पहले उसका सबसे मजबूत साथी अकाली दल छूटा। फिर महाराष्ट्र में शिवसेना उनसे छूटा। अब जेडीयू ने भी एनडीए से किनारा कर लिया है। अब एनडीए के प्रति जो अविश्वास है वह बढ़ा है। उनके ही गठबंधन के जो साथी हैं, एक-एक कर साथ छोड़कर जा रहे हैं। यह संकेत दे रहा है 2024 के लिए। (CM Bhupesh Jharkhand Daura)

यह भी पढ़ें:- Raipur Parivahan Vibhag: सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने सोशल मीडिया को बढ़ावा, परिवहन विभाग की नई पहल

BJP में सब ठीक नहीं: CM भूपेश बघेल

वहीं छत्तीसगढ़ BJP में बदलाव को लेकर एक सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा में जो अंतरकलह है उसे दबाने के लिए इस तरह के बदलाव हो रहे हैं। अभी बहुत सारे परिवर्तन देखने को मिलेंगे। यह गुटबाजी और उभरकर सामने आएगी। अभी भाजपा बहुत से एक्सपेरिमेंट करेगी। बता दें कि आदिवासी महोत्सव का यह महोत्सव 9 अगस्त को शुरू हुआ था। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत शोरेन उन्हें उद्घाटन समारोह में ही बुला रहे थे, लेकिन विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रमों की वजह से मुख्यमंत्री ने टाल दिया। पिछले साल अक्टूबर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत शोरेन को मुख्य अतिथि बनाकर बुलाया था। इस बार हेमंत शोरेन ने मुख्यमंत्री को बुलाया है। (CM Bhupesh Jharkhand Daura)

Related Articles

Back to top button