संविधान को सर्वोच्च मानते हुए इसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी: CM भूपेश बघेल

CM Bhupesh on Ambedkar: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर चौक में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा भीमराव अंबेडकर की नवीन प्रतिमा स्थापना के लिए आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर जयंती के दिन यह बात सामने आई कि बाबा साहब की वर्तमान मूर्ति बहुत पुरानी और खंडित हो गई है इसलिए इसके स्थान पर नई मूर्ति की स्थापना की जाए।

यह भी पढ़ें:- इजराइल-फिलिस्तीन के बीच जंग में 200 से ज्यादा लोगों की मौत, मृतकों में 100 इजरायली

CM भूपेश ने कहा कि यह जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई, निगम ने इसके लिए टेंडर निकाला, प्रक्रिया पूर्ण की और मूर्ति भी अब निर्माणाधीन है। मूर्ति स्थापना कार्य का भूमिपूजन किया जा रहा है, इस अवसर पर मैं आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में बाबा साहब ने जो रास्ता दिखाया है उसी रास्ते पर चलकर हम समाज और देश को आगे ले जा सकते हैं । उन्होंने हमें जो संविधान दिया है वह सभी देशवासियों के लिए सबसे बड़ी ताकत है। इसी संविधान के तहत हम सभी को अधिकार और बहुत सी स्वतंत्रताएं मिली हैं। अब अगर संविधान को कमजोर करने का प्रयास किया जाएगा तो यह देशवासियों को कमजोर करने का प्रयास होगा, जिससे देश भी कमजोर होगा। संविधान को सर्वोच्च मानते हुए संविधान की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है क्योंकि यही संविधान हम सभी को अधिकार सम्पन्न बनाता है। (CM Bhupesh on Ambedkar)

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने मुंशी प्रेमचंद के साहित्य में योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रेमचंद एक संवेदनशील लेखक थे, जिन्होंने सरल, सहज और आम बोल-चाल की भाषा का उपयोग किया और अपने प्रगतिशील विचारों की अमूल्य विरासत छोड़ गए। उन्होंने अपने साहित्य में ग्रामीण जनजीवन में व्याप्त विषमताओं का यथार्थ वर्णन किया। उनकी रचनाओं में सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार, गरीबी, उपनिवेशवाद पर कठोरता से प्रहार किया है। मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं आज भी आम व्यक्ति की आवाज को मुखरता देती हैं। (CM Bhupesh on Ambedkar)

Related Articles

Back to top button