Mahadev Betting App Case: एक्टर साहिल खान छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, मुंबई एसआईटी की बड़ी कार्रवाई

Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टा ऐप मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर साहिल खान को मुंबई क्राइम ब्रांच की विशेष जांच ने हिरासत में लिया है। उन्हें छत्तीसगढ़ में हिरासत में लिया गया है और मुंबई लाया जा रहा है। इससे पहले साहिल ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिक दाखिल की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। खान द लायन बुक ऐप नाम के एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े हुए थे, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का भी हिस्सा है।

यह भी पढ़े :- Lok Sabha Elections: कांग्रेस को लगा जोरदार झटका, दिल्ली प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

जानकारी के मुताबिक साहिल खान पर बेटिंग साइट (Mahadev Betting App Case) चलाने और बेटिंग ऐप प्रमोट करने का आरोप है। मुंबई की माटुंगा पुलिस की महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था। इस मामले में पहले मुंबई पुलिस एसआईटी ने उनसे उनसे पूछताछ की थी।

मुंबई SIT ने शनिवार को साहिल खान को जगदलपुर से गिरफ्तार किया। मुंबई साइबर सेल की SIT कुछ वित्तीय और रियल एस्टेट कंपनियों और विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों के बीच कथित अवैध लेनदेन की जांच कर रही है। मामले में पुलिस की ओर से दर्ज FIR के मुताबिक, घोटाला लगभग 15 हजार करोड़ रुपए का है।

इस मामले में साहिल खान और 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच में उनके बैंक खाते, मोबाइल फोन, लैपटॉप और सभी तकनीकी उपकरणों की जांच शामिल है। लायन बुक को प्रमोट करने के बाद उन्होंने बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया। साहिल (Mahadev Betting App Case) ऐप को बढ़ावा देने के लिए अपने रौब का इस्तेमाल करते थे। वो सिलेब्रिटीज को बुलाते थे और ग्रैंड पार्टी का आयोजन करते थे।

Related Articles

Back to top button