Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर CM भूपेश का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा…

CM Bhupesh on Prohibition: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा राजधानी रायपुर स्थित शान्ति सरोवर में आयोजित नशामुक्त भारत अभियान के तहत ’नशामुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक सत्यनारायण शर्मा, गृह सचिव अरूण देव गौतम, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के डॉ. सचिन परब, डॉ. बनारसी लाल शाह, ब्रम्हकुमारी हेमलता, ऊषा बहन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पात्र अपात्र की सूची जारी, 29 मई तक दावा आपत्ति आमंत्रित

मुख्यमंत्री बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किए गए ’नशा मुक्त भारत अभियान’ समाज के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इस कड़ी में चलाए जा रहे ’नशा मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान को सफल बनाने में हम सबकी महती भागीदारी हो। उन्होंने कहा कि नशे की शुरूआत आमतौर पर बाल्यकाल या युवावस्था से होती है। (CM Bhupesh on Prohibition)

CM भूपेश ने कहा कि पहले शौक-शौक में पीना शुरू करते हैं, जो धीरे-धीरे आदत बन जाती है। यह जीवन में कड़वाहट घोल देता है। नशा एक बड़ी सामाजिक बुराई है, जो शारीरिक और मानसिक रूप से हम सबके लिए काफी नुकसानदेह है। यह व्यक्ति, परिवार और समाज सभी पर दुष्प्रभाव डालता है। नशा मुक्ति के लिए सामाजिक एकजुटता से जागरूकता अभियान चलाना एक अच्छा विकल्प है। CM ने समारोह में उपस्थित लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें मानवता की सेवा का नशा करना चाहिए, क्योंकि इसका नशा सबसे बड़ा है। जिसके सामने हर नशा पीछे छूट जाता है। (CM Bhupesh on Prohibition)

वहीं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को नशामुक्त भारत अभियान के लिए शुभकामनाएं दी और शासन की ओर से सहयोग का आश्वासन भी दिया। उन्होंने केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार और प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बीच हुए MoU के तहत चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के लिए प्रदेश के सभी जिले के लिए अभियान यात्रियों के झंडा कलश यात्रा का शुभारंभ भी किया। (CM Bhupesh on Prohibition)

CM भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान लोगों को शराब नहीं मिली तो उन्होंने सैनिटाइजर पी लिया। इससे उनकी मौत हो गई। ये देखकर मेरी हिम्मत नहीं हुई कि मैं शराबबंदी का आदेश दे दूं। बता दें कि 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सरकार बनने पर राज्य में शराबबंदी का वादा किया था, जिसके बाद भाजपा कई बार राज्य में शराबबंदी की मांग कर चुकी है, लेकिन अब तक ये लागू नहीं हुई है। इसे लेकर लगातार बयानबाजी होती रही है। वहीं BJP प्रदेशाध्यक्ष ने फिर CM भूपेश पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता इस बात को जानने लगी थी कि सरकारी शराब दुकानों में 2 काउंटर लगे होते हैं। एक सरकारी काउंटर, दूसरा आलमपनाह & भ्रष्ट अधिकारी काउंटर।  (CM Bhupesh on Prohibition)

Back to top button
error: Content is protected !!