CM जगन मोहन रेड्डी पर चुनाव प्रचार के दौरान हुआ हमला, माथे पर लगी चोट

Attack on CM Jagan Mohan Reddy : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी चुनाव प्रचार के दौरान पत्थरबाजी में घायल हो गए हैं। वे विजयवाड़ा में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनको पत्थर फेंककर मारा। पत्थर की चपेट में आने से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री घायल हो गए। उनकी आंख के पास चोट लगी है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी एक बस में प्रचार कर रहे थे। पत्थर मुख्यमंत्री की बाईं भौंह के थोड़ा ऊपर पर लगा है, जिससे उनकी आंख बाल-बाल बच गई। रिपोर्टों में कहा गया है कि उन्हें दो टांके लगाने पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़े :- Chaitra Navratri 6th Day: नवरात्रि के छठवें दिन आज मां कात्यायनी की पूजा विधि और मंत्र, पढ़ें पूरी खबर

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पत्थर पास के एक स्कूल से फेंका गया था। वाईएसआरसीपी के एक सदस्य ने कहा, “हमला टीडीपी गठबंधन की साजिश है। (टीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री) चंद्रबाबू नायडू की घबराहट दिख रही है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान में कहा गया, “पत्थर सीएम को तब लगा जब वह विजयवाड़ा के सिंह नगर में विवेकानन्द स्कूल सेंटर में भीड़ से मुखातिब हो रहे थे।” पत्थर बहुत तेज रफ्तार से रेड्डी को लगा। अधिकारियों को संदेह है कि इसे गुलेल से छोड़ा गया होगा। मुख्यमंत्री पर उस समय हमला किया गया जब वह बस के ऊपर से लोगों का अभिवादन कर रहे थे। (Attack on CM Jagan Mohan Reddy)

बता दें कि जगन ने मार्च में अपनी पार्टी के चुनाव अभियान के हिस्से के रूप में बस यात्रा मेमंथा सिद्धम (हम सब तैयार हैं) शुरू की थी। 21 दिवसीय बस यात्रा का उद्देश्य सभी जिलों को कवर करना है। राज्य में इस साल लोकसभा के साथ ही विधानसभा के चुनाव भी होंगे। भाजपा ने तेलुगु देशम (TDP) और जनसेना पार्टी के साथ गठबंधन किया है। (Attack on CM Jagan Mohan Reddy)

Related Articles

Back to top button