Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय की आत्मीयता ने छुआ श्रमिक परिवार का दिल, बेटी प्रतिज्ञा ने थामा सपनों का रास्ता

CM Meet Nandini Yadav: एक मां की आंखों में उमड़ी खुशी, चेहरे पर झलकता गर्व और शब्दों में छलकता भावातिरेक इस बात का प्रमाण है कि सरकार की दिशा सही है और योजनाएं वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं। रायपुर की नंदिनी यादव, जो रोजी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं, आज अपनी बेटी प्रतिज्ञा को छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल, टाटीबंध में प्रवेश दिलाकर गदगद हैं। यह संभव हुआ है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू की गई अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से।

यह भी पढ़ें:- रायपुर प्रेस क्लब में फोटोग्राफी प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का समापन, मंत्री राजेश अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि, विनय शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि

नंदिनी यादव बताती हैं कि वह हमेशा चाहती थी कि उनके बच्चे भी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ें, लेकिन सीमित आर्थिक स्थिति के कारण यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा था। घर के अन्य बच्चों को देख वह कई बार सोचती थीं कि उनकी बिटिया भी अच्छे स्कूल में पढ़े। जब प्रतिज्ञा का चयन अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना में हुआ तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा मेरे लिए यह क्षण अविस्मरणीय है। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा है। (CM Meet Nandini Yadav)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के दौरान नंदिनी यादव ने अपने मन की भावनाएं साझा की। उन्होंने कहा कि अब बेटी का भविष्य संवर जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने भी नंदिनी यादव को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और जीवन की नई दिशा देने का माध्यम बनेगी। नंदिनी ने बताया कि बेटी प्रतिज्ञा का सपना बड़ा है। वह हमेशा से कहती आई है कि उसे फौज में जाना है और देश की सेवा करनी है। बिटिया का यह सपना अब हकीकत बनने की राह पर है। इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई और बेहतर संसाधनों की उपलब्धता से वह अपने लक्ष्य तक पहुंच सकेगी। मुख्यमंत्री साय ने बच्ची की इस सोच की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सपनों से ही देश की नींव मजबूत होती है।

नंदिनी ने CM साय का जताया आभार

नंदिनी यादव ने अपनी खुशी साझा करते हुए बताया कि केवल बच्ची की शिक्षा की व्यवस्था ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना से उन्हें पक्का मकान मिला है, उज्ज्वल योजना से रसोई गैस कनेक्शन मिला और उनकी सासू मां को शासन से सिलाई मशीन भी प्राप्त हुई है। इन योजनाओं ने उनके परिवार की जिंदगी बदल दी है। उन्होंने कहा सरकार की योजनाएं मेरे परिवार के लिए संबल बन गई हैं, यही तो सच्चा अंत्योदय है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के कारण मेरी बच्ची को बेहतर शिक्षा मिल रही है। मैं मुख्यमंत्री के पास अपनी भावनाएं व्यक्त करने आई हूं। (CM Meet Nandini Yadav)

खुशी शब्दों में बयान करना मुश्किल: नंदिनी यादव

उन्होंने कहा कि यह खुशी शब्दों में बयान करना मुश्किल है। मां की भावुकता देखकर उपस्थित लोग भी प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि बेटी की पढ़ाई पूरी जिम्मेदारी से होगी और परिवार को लगातार सहयोग मिलता रहेगा। बता दें कि अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छठी से बारहवीं तक पढ़ाई का पूरा दायित्व सरकार उठाती है। नंदिनी यादव अब निश्चित हैं कि उनकी बच्ची का भविष्य सुरक्षित है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाले सहयोग ने उनके परिवार को आर्थिक संबल दिया है। यह कहानी सिर्फ एक मां-बेटी की नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के उन हजारों परिवारों की है, जिनके सपने सरकार की योजनाओं से साकार हो रहे हैं। (CM Meet Nandini Yadav)

Back to top button
error: Content is protected !!