Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर प्रेस क्लब में फोटोग्राफी प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का समापन, मंत्री राजेश अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि, विनय शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि

Photography Competition in Raipur: रायपुर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित स्व. विनय शर्मा स्मृति फोटोग्राफी प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का मंगलवार को गरिमामय समापन हुआ। यह आयोजन 3 से 9 सितंबर तक चला। समापन और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ वॉच के प्रधान संपादक और प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रामावतार तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Raipur Press Club

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. विनय शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए तस्वीरों की सराहना की। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि फोटोग्राफी पत्रकारिता की आत्मा है। रायपुर प्रेस क्लब में आकर प्रसन्नता हुई है और पत्रकारों के हितों के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पत्रकारों की सम्मान निधि 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए करने का निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में लिया गया है। (Photography Competition in Raipur)

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के इस विश्वविद्यालय की वेबसाइट तीसरी बार हुई हैक, “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे और PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट 

विधायक पुरंदर मिश्रा ने पर्यटन मंत्री से प्रेस क्लब पत्रकारों के लिए पुरी भ्रमण की व्यवस्था करने का आग्रह किया। वहीं  विशिष्ट अतिथि रामावतार तिवारी ने प्रेस क्लब की परंपरा और प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि पिछले दो सालों से इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने स्व. विनय शर्मा के योगदान को याद करते हुए कहा कि यह आयोजन उनके नाम और कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा। (Photography Competition in Raipur)

प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

समारोह का संचालन महासचिव डॉ. वैभव शिव पांडेय ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव अरविंद सोनवानी, कार्यकारिणी सदस्य सुधीर आज़ाद तंबोली, किशन लोखंडे, नदीम मेमन, पूर्व महासचिव गोकुल सोनी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। यह प्रदर्शनी पहले 5 सितंबर तक निर्धारित थी, लेकिन दर्शकों की मांग पर इसे 8 सितंबर तक बढ़ाया गया। कुल 32 फोटोग्राफरों की 100 से ज्यादा तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। प्रतियोगिता चार श्रेणियों – 25 सालों का छत्तीसगढ़, हेरिटेज, नेचर और ड्रोन फोटोग्राफी में आयोजित की गई। निर्णायक के रूप में प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर सत्यप्रकाश पांडेय (बिलासपुर), वरिष्ठ पत्रकार श्याम वेताल और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म मेकर देवेंद्र शुक्ला मौजूद रहे। स्व. विनय शर्मा की तस्वीरों की विशेष गैलरी दर्शकों के लिए खास आकर्षण रही।

विजेताओं की सूची

  • 25 सालों का छत्तीसगढ़ : नरेंद्र बंगाले (प्रथम), संतोष तिवारी (द्वितीय), जय पुरी गोस्वामी (तृतीय)
  • हेरिटेज : पंकज चौहान (प्रथम), मनोज देवांगन (द्वितीय), गोकुल सोनी (तृतीय)
  • नेचर : सुधीर सागर (प्रथम), विमल मिंज (द्वितीय), पंकज चौहान (तृतीय)
  • ड्रोन : भूपेश केसरवानी (प्रथम)
  • ओवरऑल विजेता : मनोज देवांगन।

विजेताओं और प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र, कैमरा बैग और स्व. विनय शर्मा की स्मृति में विशेष प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। (Photography Competition in Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!