Google Analytics —— Meta Pixel

एंटी नक्सल ऑपेरशन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देर रात ली उच्च-स्तरीय बैठक, पढ़ें पूरी खबर

CM Meeting on Naxalism: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देर रात अपने निवास कार्यालय में नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ को लेकर उच्च-स्तरीय बैठक ली। बैठक में पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री सचिवालय के वरीष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने बैठक में घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी ली और नक्सलियों के खिलाफ सफल ऑपेरशन पर सुरक्षाबलों के शौर्य और अदम्य साहस की सराहना करते हुए बड़ी कामयाबी के लिए उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान सुरक्षाबलों के जवानों का हाल-चाल भी जाना।

यह भी पढ़ें:- PM किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त आज होगी जारी, दशहरा दिवाली से पहले सौगात

उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई ना बरती जाए। साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में जवानों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था में कमी ना हो। मुख्यमंत्री साय को इस दौरान पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपेरशन में अभी तक की सर्चिंग में 28 से ज्यादा नक्सलवादियों के मारे जाने की सूचना मिली है। नक्सलियों के खिलाफ ये देश का अब तक का सबसे सफल ऑपेरशन होगा। मुख्यमंत्री को बताया गया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के सफाया के लिए एंटी नक्सल अभियान लगातार जारी है। सुरक्षाबलों के जवान नक्सलियों का पूरे साहस के साथ डटकर मुकाबला कर रहे हैं। (CM Meeting on Naxalism)

बस्तर शांति की ओर तेजी से अग्रसर: CM साय

मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट तौर पर कहा कि छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है। बीजापुर में मैंने पुलिस जवानों और नक्सल प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन सभी को अब यह विश्वास हो गया है कि इस हिंसा का अंत होने वाला है। बस्तर आज विकास और शांति की ओर तेजी से अग्रसर है। सरकार के कार्यों से बस्तर की जनता में नई आस जगी है। जनता में विश्वास बढ़ा है कि जल्द ही छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होगा। CM विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीते 9 महीने में नक्सलवाद की समीक्षा के लिए दो बार छत्तीसगढ़ आ चुके हैं। उनका संकल्प है कि मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त हो जाए। उनकी सोच के अनुरूप हमारे जवान छत्तीसगढ़ में भी नक्सलवादियों से मुकाबला कर रहे हैं। (CM Meeting on Naxalism)

Back to top button
error: Content is protected !!