Google Analytics —— Meta Pixel

CM विष्णुदेव साय करेंगे जल-जगार महोत्सव की शुरुआत, करोड़ों के विकासकार्यों की देंगे सौगात

Jal Jagar Mahotsav: धमतरी के गंगरेल जलाशय में 5 और 6 अक्टूबर को जल जगार महोत्सव आयोजन होगा। समारोह के शुभारंभ के अवसर पर 5 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे। CM साय शाम 4.35 बजे रायपुर से हेलीपैड से रवाना होकर शाम 5 बजे रूद्री स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। वे शाम 5.10 बजे अंगारमोती मंदिर पहुंचकर 5.25 बजे तक मंदिर दर्शन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय मां अंगारमोती मंदिर से रवाना होकर शाम 6 बजे बरदिहा लेक व्यू रिसॉर्ट गंगरेल पहुंचेंगे। शाम 6 से 8 बजे तक जल जगार महोत्सव का शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद रात 8 बजे वे कार से गंगरेल से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें:- एंटी नक्सल ऑपेरशन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देर रात ली उच्च-स्तरीय बैठक, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री साय इस मौके पर 87 करोड़ 25 लाख 77 हजार रुपए की लागत वाले कुल 49 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें 65 करोड़ 84 लाख 91 हजार रुपए के 33 कार्यों का लोकार्पण और 21 करोड़ 40 लाख 86 हजार रुपए के 16 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में नगरपालिक निगम धमतरी के तहत 30 करोड़ 94 लाख 49 हजार रुपए के 4 कार्य और लोक निर्माण विभाग के तहत 26 करोड़ 39 लाख 33 हजार रुपए के 4 कार्य शामिल है। वहीं विद्युत विभाग के 4 करोड़ 20 लाख 8 हजार रुपए के 2 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के तहत एक करोड़ 52 लाख 73 हजार रुपए के 6 कार्य और जनपद पंचायत नगरी के तहत एक करोड़ 39 लाख 88 हजार रुपए के 9 कार्य शामिल है। (Jal Jagar Mahotsav)

16 कार्यों का शिलान्यास

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के तहत एक करोड़ 13 लाख 40 हजार रुपए के 5 कार्य और जनपद पंचायत धमतरी के तहत 25 लाख रुपए की लागत के 3 कार्य शामिल हैं। 21 करोड़ 40 लाख 86 हजार रुपए के 16 कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा, जिनमें लोक निर्माण विभाग के तहत 7 करोड़ 41 लाख 96 हजार रुपए के 2 कार्य, नगरपालिक निगम धमतरी के अंतर्गत 6 करोड़ 37 लाख 14 हजार रुपए के 3 कार्य, जल संसाधन संभाग धमतरी कोड 90 के तहत 4 करोड़ 40 लाख 62 हजार रुपए के 2 कार्य, हाउसिंग बोर्ड के तहत एक करोड़ 86 लाख 53 हजार रुपए के एक कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के तहत 93 लाख 48 हजार रुपए के 4 कार्य, जनपद पंचायत धमतरी के 25 लाख रुपए के 3 कार्य और क्रेडा के तहत 16 लाख 13 हजार रुपए की लागत वाला एक कार्य शामिल है। (Jal Jagar Mahotsav)

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप करेंगे अध्यक्षता 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, कांकेर सांसद भोजराज नाग, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, धमतरी विधायक ओंकार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, नगरनिगम महापौर विजय देवांगन और जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का समापन 6 अक्टूबर को पंडित रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में होगा। (Jal Jagar Mahotsav)

दूसरे दिन के कार्यक्रम में ये होंगे शामिल

समापन समारोह में डिप्टी CM और लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह , मुख्य अतिथि होंगे। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, कांकेर सांसद भोजराज नाग, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, धमतरी विधायक ओंकार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, नगर निगम महापौर विजय देवांगन और जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू और सरपंच गंगरेल रमेश राव काड़े रहेंगे। (Jal Jagar Mahotsav)

Back to top button
error: Content is protected !!