गौ-धाम के नाम से जाने जाएंगे छत्तीसगढ़ में बनने वाले गौ-अभ्यारण्य: CM विष्णुदेव साय

CM on Gau Abhyaranya: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री सायने नई जिम्मेदारी मिलने पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विशेषर पटेल को शुभकामनाएं दी। साथ ही उनका अभिनंदन किया। CM साय ने गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान की राशि 25 रुपए से बढ़ाकर 35 रुपए करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ में जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें:- नई दिल्ली में हुई GST परिषद की बैठक, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रखे अहम सुझाव
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगाए गए गौ-उत्पादों के स्टालों का अवलोकन भी किया। समारोह में डिप्टी CM साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौ माता हमारी समृद्धि का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि गौ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ अभ्यारण्य को गौ-धाम कहना उचित होगा। राज्य सरकार की ओर से जगह-जगह गौ-धाम बनाने का निर्णय किया गया है। बेमेतरा जिले के झालम में 50 एकड़ में गौ-धाम बनकर तैयार है। जल्द ही इसका उदघाटन किया जाएगा। इसी तरह कवर्धा जिले में 120 एकड़ में गौ-धाम बनाने का काम तेजी से चल रहा है। (CM on Gau Abhyaranya)

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ के देवभोग ब्रांड को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास होगा कि गौ माता सुरक्षित रहें। गौ तस्करी और गौ हत्या पर पाबंदी लगाने के लिए सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं। डिप्टी CM साव ने कहा कि गौ-माता हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए आवश्यक है कि हम गौ-माता के लिए अपने घर में जगह बनाएं, गौ-पालन करें। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विष्णु का सुशासन है। PSC घोटाले और भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जा रही है। (CM on Gau Abhyaranya)
आयोग के भावी योजनाओं की जानकारी
गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गुजरात के अमूल की तर्ज पर पशुपालन को समाज और परिवार की आर्थिक तरक्की का जरिया बनाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने आयोग के कार्यों और भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर, संत राम बालक दास, संत राजीव लोचन महाराज, आचार्य राकेश, दीदी प्रज्ञा भारती, साध्वी गिरिजेश नंदिनी, पवन साय, रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज, राज्य गौ सेवा आयोग के रजिस्ट्रार डॉ समीर शर्मा भी उपस्थित थे। (CM on Gau Abhyaranya)



