Google Analytics —— Meta Pixel

नई दिल्ली में हुई GST परिषद की बैठक, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रखे अहम सुझाव

GST Council Meeting 2024: नई दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में GST परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वस्तु और सेवा कर यानी GST के तहत क्षतिपूर्ति उपकर के भविष्य पर गहन चर्चा हुई। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की अध्यक्षता में विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी शामिल हुए। उन्होंने परिषद के सामने कई अहम सुझाव रखे। इस दौरान वित्त सचिव मुकेश बंसल भी उपस्थित थे। GST परिषद के मंत्री समूह में असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल के सदस्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में अब तक 20.54 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, 4.36 लाख किसानों को करोड़ों का भुगतान

यह समूह GST प्रणाली को और ज्यादा सुदृढ़ समेत पारदर्शी बनाने के लिए सुझाव देगा। GST परिषद, जो देश में अप्रत्यक्ष कराधान के समन्वय और एकरूपता के लिए जिम्मेदार संवैधानिक निकाय है, जो इस विषय पर अंतिम निर्णय लेगी। वहीं दुर्ग जिले के कुथरेल गांव में राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ। सेठ आर.सी.एस. कला और वाणिज्य महाविद्यालय दुर्ग, इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर के समापन समारोह में संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर शामिल हुए। (GST Council Meeting 2024)

शिविर में दोनों महाविद्यालय के स्वयंसेवी विद्यार्थियों के अलावा स्थानीय स्कूल के बच्चे भी शामिल थे। समारोह को संबोधित करते हुए आयुक्त राठौर ने स्वयंसेवी सेवकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिविर में शामिल सभी विद्याथिर्यों को इन सात दिनों में बहुत सिखने का अवसर मिला होगा। समूह में काम करने का अपना अलग ही अंदाज है। संभाग आयुक्त  राठौर ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने सेवा के माध्यम से धर्म को सिखा है। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा के साथ अच्छी पढ़ाई कर अपने-आप को मजबूत बनाने की समझाइश दी। साथ ही विद्यार्थियों को अपने कैरियर पर विशेष ध्यान देने की बाते कही। संभाग आयुक्त राठौर ने इस सात दिवसीय शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। (GST Council Meeting 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!