छत्तीसगढ़ में अब तक 20.54 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, 4.36 लाख किसानों को करोड़ों का भुगतान

Chhattisgarh Paddy Purchase: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला जारी है। राज्य में 14 नवंबर से अब तक 20.54 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 4.36 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 4285 करोड़ 74 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में अब तक 20.54 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, 4.36 लाख किसानों को करोड़ों का भुगतान
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस सालों 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक दिसंबर को 45 हजार 455 किसानों से 2.08 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 62966 टोकन जारी किए गए थे। 3 अक्टूबर के लिए 38 हजार 508 टोकन जारी किए गए हैं। (Chhattisgarh Paddy Purchase)

माइक्रो ATM की सुविधा से किसान खुश
साय सरकार की ओर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था से किसानों को न सिर्फ धान बेचना आसान हो गया है, बल्कि किसानों के लिए धान बेचने के बाद पैसा निकालना भी आसान हो गया है। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते राज्य के किसानों को प्रति क्विंटल धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। छत्तीसगढ़ देश का एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां किसानों को एक क्विंटल धान का सर्वाधिक 3100 रुपए मूल्य प्राप्त हो रहा है। धान बेचने के तुरंत बाद उपार्जन केंद्र और समिति से माइक्रो ATM के माध्यम से पैसा निकाल पाने की सुविधा से उनकी खुशियां दोगुनी हो गई है। धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए सरकार की ओर से कई इंतजाम किए गए हैं। इन्हीं सुविधाओं में माइक्रो ATM की सुविधा भी शामिल है। (Chhattisgarh Paddy Purchase)
माइक्रो ATM के जरिए किसान खरीदी केंद्र में ही 10 हजार तक नगद राशि निकाल सकते हैं। इस सुविधा से किसान बहुत खुद है। बलौदाबाजार के चिल्हाटी के राकेश कुर्रे ने मोपका खरीदी केंद्र में 62.80 क्विंटल धान बेचा और केंद्र में ही माइक्रो ATM के जरिए 1 हजार रुपए नगद निकाला। उन्होंने बताया कि यह सुविधा किसानों की तत्कालिक जरूरत को पूरा कर रही है। अब किसानों को ATM या बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वह खरीदी केंद्र के माइक्रो ATM से पैसा निकालकर धान परिवहन के लिए किराए पर लाए गए मेटाडोर, ट्रैक्टर, छोटा हाथी का भाड़ा और हमालों की मजदूरी तुरंत दे सकते हैं। किसानों को इसके लिए अब न किसी से राशि उधार लेने की जरूरत पड़ रही है और न ही बैंको का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कुर्रे ने बताया कि माइक्रो ATM का उपयोग बहुत ही आसान है। आधार नंबर और फिंगर प्रिंट के माध्यम से नगद राशि प्राप्त की जा सकती है। मुख्यमंत्री साय की दी गई सुविधा से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। (Chhattisgarh Paddy Purchase)




