देवरानी-जेठानी की समझदारी से चमका किचन, महतारी वंदन योजना बनी सहारा
रिपोर्टर: संदीप अग्रवाल, सरायपाली
Mahtari Vandana Yojana : महासमुंद जिले में राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana ) ने महिलाओं को न केवल आर्थिक मजबूती दी है, बल्कि उनके परिवारों के जीवन में भी संतुष्टि और खुशहाली ला दी है। ग्राम बेमचा की दो महिलाएं, झरना ध्रुव और खिलेश्वरी ध्रुव, इसका बेहतरीन उदाहरण हैं।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : डायरेक्ट होगा मेयर और अध्यक्ष का चुनाव, ओबीसी को दिया जाएगा 50% आरक्षण, साय कैबिनेट का बड़ा फैसला
इन दोनों देवरानी-जेठानी को हर महीने महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana ) के तहत 1000-1000 रुपये मिलते हैं। पति अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जिसके चलते रसोई के खर्चों और साग-सब्जी की खरीदारी में कठिनाई होती थी। अब इस योजना की राशि से वे समय पर रसोई का सामान जुटा पाती हैं।
घर के लिए खुशी का स्रोत बनी योजना
दोनों महिलाएं मिलकर परिवार के 10 सदस्यों के लिए भोजन तैयार करती हैं। उनके परिवार ने भी इस साझी जिम्मेदारी और समझदारी को सराहा है। झरना और खिलेश्वरी बताती हैं कि सरकार द्वारा बिना भेदभाव के दी जाने वाली राशि को वे बराबरी से खर्च करती हैं। वे कहती हैं, “काम से थके हुए घर आने पर पति और अन्य सदस्यों को ताजा और स्वादिष्ट खाना खिलाना हमारी सबसे बड़ी संतुष्टि है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की यह योजना वाकई हमारे जीवन का सहारा बन गई है।”
महिलाओं को सशक्त बना रही महतारी वंदन योजना
महतारी वंदन योजना का उद्देश्य प्रदेश की विवाहित महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करना है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर माह 1,000 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं।
महिलाओं ने इसे आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। इस वित्तीय सहायता ने परिवार के बजट को संतुलित करने और जीवन स्तर सुधारने में बड़ी भूमिका निभाई है।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार का प्रयास
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक ऐसी पहल है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण और परिवारों की खुशहाली को नई दिशा दे रही है। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता देती है, बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य और संतुष्टि का भी जरिया बन रही है।



