CG Dhan Kharidi : असामयिक बारिश के मद्देनज़र उपार्जन केंद्रों में धान स्टैकिंग पर विशेष ध्यान, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, धान की सुरक्षा प्राथमिकता
रिपोर्ट: संदीप अग्रवाल, सरायपाली
CG Dhan Kharidi : महासमुंद जिले में असामयिक बारिश की संभावना को देखते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी (CG Dhan Kharidi) केंद्रों में भंडारित धान की सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम, जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों, जिला खाद्य अधिकारी और संबंधित विभागों को सतर्क रहते हुए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े :- देवरानी-जेठानी की समझदारी से चमका किचन, महतारी वंदन योजना बनी सहारा
धान की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी उपार्जन केंद्रों पर भंडारित धान को तिरपाल और केप कव्हर से पूरी तरह ढका जाए। साथ ही पानी निकासी के लिए ड्रेनेज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि बारिश का पानी केंद्रों में जमा न हो। सभी नोडल अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेकर धान की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
नोडल अधिकारियों के अनुसार, जिले के सभी 182 उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त संख्या में केप कव्हर उपलब्ध कराए गए हैं। धान की सुरक्षा के लिए नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग की जा रही है।
धान खरीदी में प्रगति
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत महासमुंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान तेज़ी से चल रहा है।
30 नवंबर तक की स्थिति
30839 किसानों से 150512.00 टन धान की खरीदी की गई।
किसानों को 346 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया।
बारदाने की उपलब्धता और उपयोग
जिले को अब तक 95 लाख 29 हजार से अधिक बारदाने मिले हैं। इनमें:
64 लाख 49 हजार 758 नए बारदाने।
12 लाख 98 हजार 824 बारदाने मिलरों से।
14 लाख 82 हजार 125 बारदाने पीडीएस से।
2 लाख 98 हजार 547 बारदाने किसानों से।
उपयोग: 41 लाख 41 हजार 827 बारदाने का उपार्जन केंद्रों में उपयोग किया जा चुका है।
शेष: 53 लाख 87 हजार 427 बारदाने अभी भी उपलब्ध हैं।
कलेक्टर का संदेश
कलेक्टर लंगेह ने कहा कि “धान खरीदी (CG Dhan Kharidi) शासन की प्राथमिकता में है। किसानों से लिए गए धान को किसी भी परिस्थिति में नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि धान का सुरक्षित रखाव समय पर हो।”
कलेक्टर की सक्रियता और अधिकारियों की तत्परता से यह स्पष्ट है कि महासमुंद जिले में धान खरीदी (CG Dhan Kharidi)और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। असामयिक बारिश के बावजूद धान की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए किए गए प्रबंधों से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं।



