Google Analytics —— Meta Pixel

बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, CM ने कहा- अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

CM on Mukesh Chandrakar: बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मुकेश का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:- अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन और विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए करें कड़ी कार्रवाई: मुख्यमंत्री साय

बता दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव एक सेप्टिक टैंक में मिला है, जिस जगह पर मुकेश के मोबाइल का आखिरी लोकेशन मिला था, वहीं सेप्टिंक टैंक में लाश मिली है। मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की रात अचानक अपने घर के बाहर से लापता हो गए थे। पुलिस ने मुकेश चंद्राकर की तलाश के लिए ASP के नेतृत्व में एक टीम बनाई थी। टीम में कई पुलिस अधिकारी शामिल थे, जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया था। इस बीच पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया था। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी सर्च कर रही थी। पुलिस ने आखिरी लोकेशन के आधार सेप्टिक टैंक की तलाश की, जिसमें मुकेश चंद्राकर का शव मिला। (CM on Mukesh Chandrakar)

परिजन का ठेकेदार पर शक

दरअसल, बीते दिनों मुकेश चंद्राकर ने बीजापुर जिले के मिरतुर इलाके एक सड़क निर्माण की स्टोरी अपने संस्थान के लिए बनाई थी, जिसके बाद सरकार ने सड़क पर बड़ी जांच बैठाकर कार्रवाई भी की थी। इसे लेकर ठेकेदार से उनका विवाद हुआ था। मुकेश चंद्राकर के बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने बताया कि उन्हें शक है कि सड़क के ठेकेदार का कनेक्शन मुकेश चंद्राकर के गायब होने में है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच करे। मुकेश की लाश एक ठेकेदार के परिसर में बने सेप्टिक टैंक के अंदर से ही मिली है। लाश फूल चुकी थी, जिनके कपड़ों से पहचान की गई है। (CM on Mukesh Chandrakar)

Back to top button
error: Content is protected !!