Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

CM Resigns: इस राज्य के CM ने अचानक दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह, ये बने नए CM

CM Resigns: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने आज अचानक इस्तीफा (CM Resigns) दे दिया। इस्तीफे के बाद बिप्लब ने कहा कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी है। साथ ही ये भी कहा कि इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन सूत्रों की मानें तो अमित शाह ने एक दिन पहले हुई मुलाकात में ये साफ कर दिया था कि वे चुनाव में नए चेहरे के साथ उतरना चाहते हैं।  वहीं माणिक साहा त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में सीएम पद के लिए माणिक का नाम तय किया गया है। लेकिन कुछ विधायक माणिक के सीएम बनने से नाराज दिखे। उन्होंने बैठक के बाद जमकर हंगामा किया। माणिक साहा त्रिपुरा BJP अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद हैं। 

यह भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किसानों को जल्द मिल सकता है अगला किस्त, इन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ

बता दें कि त्रिपुरा में फरवरी 2023 में चुनाव होने हैं। बिप्लव के इस्तीफे के बाद BJP ने भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस्तीफे के तुरंत बाद मीडिया के सामने आए बिप्लब ने कहा कि ‘पार्टी सर्वोपरि है और मैं एक निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। हाईकमान ने मुझ पर भरोसा जताया था और अब इस्तीफा देने के लिए कहा है। इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया। इस बारे में मैंने पीएम मोदी और अमित शाह से बात कर ली है। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव में देरी है। अब मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा।’

जानकारों के मुताबिक नया मुख्यमंत्री 2023 चुनाव की तैयारियों के लिहाज से ही तय किया जाएगा। पार्टी इस बार पिछले बार के लोकप्रिय नारे ‘चलो पलटाईं’ से किनारा करते हुए विकास के कामों पर जनता के बीच जाने की योजना बना रही है। त्रिपुरा में 2018 में पहली बार BJP की सरकार बनी थी, जिसके बाद बिप्लव को मुख्यमंत्री बनाया गया था। बताया जा रहा है कि पिछले महीने करीब 14 भाजपा के विधायकों ने गुट बनाकर हाईकमान से शिकायत की थी। हर बार बिप्लब देव की काबिलियत को लेकर निशाना साधा गया। हालांकि उस वक्त कोई फैसला नहीं लिया गया था। अब चुनाव को देखते हुए पार्टी ने सख्त कदम उठाया है।

BJP ने 4 राज्यों के बदले मुख्यमंत्री

BJP ने बीते 11 महीने में 4 राज्यों मुख्यमंत्री बदले हैं। पिछले साल जुलाई 2021 को तीरथ सिंह रावत को हटाकर पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का CM बनाया था। इसी महीने कर्नाटक के CM बीएस येदुरप्पा से इस्तीफा लेकर बसव राज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया था। इसके बाद सितंबर में विजय रूपाणी को हटाकर भूपेंद्र भाई पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया। अब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

बिप्लब कुमार देव ने राज्य के गवर्नर एसएन आर्य को त्यागपत्र सौंप दिया है। हालांकि देव ने असल में किन वजहों से त्यागपत्र (CM Resigns) दिया है, इसका अभी तक कोई पता नहीं चला है। बिप्लब कुमार देव ने अपने त्यागपत्र पर कहा कि पार्टी चाहती है कि वो संगठन की मजबूती के लिए काम करें। त्रिपुरा में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। जबकि पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2018 में हुआ था। त्रिपुरा में 60 सदस्यों वाली विधानसभा है। तब 43 फीसदी वोट हासिल करने के साथ बीजेपी ने 36 सीटें जीतकर पहली बार राज्य में सरकार बनाई थी और वहां लंबे समय से चले आ रहे वामपंथी शासन को खत्म किया था।

तृणमूल कांग्रेस ने साधा निशाना

इधर, बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे (CM Resigns) को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है। तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि बिप्लब कुमार देब लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने में नाकाम रहे। उन्होंने पहले ही काफी नुकसान कर दिया है। यही वजह है कि उनकी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी उनकी अकर्मण्यता से परेशान हो गया। यह भी कहा जा रहा है कि बीजेपी नेतृत्व त्रिपुरा में टीएमसी के बढ़ते प्रभाव से भी असहज हो गया है। बता दें कि बिप्लब कुमार देव ने एक दिन पहले ट्वीट किया था, उसमें लिखा कि नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हमने विकास कार्यों और संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की। 

Back to top button
error: Content is protected !!