Google Analytics —— Meta Pixel

आज जशपुर दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री मांडविया के साथ पदयात्रा में होंगे शामिल

CM Sai Jashpur Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 13 नवंबर 2024 को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे भगवान बिरसा मुंडा ‘माटी के वीर’ पदयात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय निर्धारित दौरा कार्यक्रम के मुताबिक पदयात्रा में शामिल होने के बाद दोपहर 12.25 बजे बिरसा मुंडा चौक से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे जशपुर के कल्याण आश्रम पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे रवाना होकर 2.05 बजे जशपुर के विवेकानंद कॉलोनी में होटल वृंदावन इंटरनेशनल का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 3 बजे विवेकानंद कॉलोनी से रवाना होकर 3.05 बजे रेस्ट हाउस, गम्हरिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे आगडीह एयरस्ट्रिप जशपुर से स्टेट प्लेन के जरिए रवाना होकर शाम 5 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें:- जनभागीदारी से जल संचय में पूरे देश में पहले नंबर पर छत्तीसगढ़, पढ़ें पूरी खबर

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती-जनजातीय गौरव दिवस पर राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में 14 और 15 नवंबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। 14 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब और इंद्रकुमार साहू शामिल होंगे। (CM Sai Jashpur Tour)

नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विमोचन कल

मुख्यमंत्री साय 14 नवंबर को शाम 6.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विमोचन करेंगे। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। (CM Sai Jashpur Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!