
CM Sai Jashpur Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल यानी 14 जुलाई को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे दुलदुला में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री साय सुबह 11.05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से रवाना होंगे। वे दोपहर 12.25 बजे जशपुर जिले के अंतर्गत दुलदुला पहुंचेंगे, जहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 2.05 बजे दुलदुला से रवाना होंगे और 3.25 बजे वापस रायपुर लौट आएंगे।
यह भी पढ़ें:- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे बैगा बाहुल्य गांव, डायरिया से मृत लोगों के परिजनों से की मुलाकात
बता दें कि 13 जुलाई को CM विष्णुदेव साय ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। दरअसल, रामलला के दर्शन के लिए जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कैबिनेट के मंत्री पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर में नारा गूंज उठा। छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम। इस तरह पूरा परिसर राम भक्ति के माहौल में, ननिहाल से आए भक्तों की स्नेह सिक्त वाणी से गुंजायमान हो गया। जिस तरह माता शबरी की शिवरीनारायण में भगवान राम के पुण्य दर्शन की इच्छा पूरी हुई थी। वहीं साध ननिहाल के हर राम भक्त को होती है। उसी तरह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी कैबिनेट की भी रामलला के दर्शन की इच्छा पूरी हो गई। (CM Sai Jashpur Tour)
साय कैबिनेट ने किए रामलला के दर्शन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत उनके कैबिनेट के सदस्यों ने अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भांचा राम के ननिहाल का उपहार भी प्रभु के चरणों में अर्पित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ से शबरी माता की भूमि शिवरीनारायण से बेर, पवित्र जल, विष्णु भोग का चावल, अनारसा, करी लड्डू और कोसे के वस्त्र प्रभु को अर्पित किए। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रभु राम से छत्तीसगढ़ के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम आए। भगवान श्रीराम हमारे छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। भांचा राम के दर्शन के लिए हम लोग बहुत उत्सुक थे। भगवान राम के आशीर्वाद से वो शुभ घड़ी आ गई है जब हम लोगों को अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला। (CM Sai Jashpur Tour)