Google Analytics —— Meta Pixel

अमित शाह से मिले CM साय, बस्तर में बाढ़ राहत और एंटी नक्सल ऑपरेशन की दी रिपोर्ट

CM Sai met Amit Shah : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से(CM Sai met Amit Shah) मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- लपटों से घिरा बेबीलोन होटल: कांच तोड़कर कूदने वाले थे लोग, समय रहते बचाए गए, पढ़े पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को अपने जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास, बस्तर में आई बाढ़ और राहत कार्यों तथा हाल ही में चले एंटी नक्सल ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी।

नक्सल ऑपरेशन की रिपोर्ट

सीएम साय ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति के नतीजे—

453 माओवादी न्यूट्रलाइज
1616 गिरफ्तार
1666 आत्मसमर्पण
65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित

साथ ही सड़क, पुल-पुलिया और मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है।

शाह ने मांगी हिंसा की जानकारी

बैठक में गृहमंत्री शाह ने नक्सलियों द्वारा आदिवासियों की हत्या और हिंसा की घटनाओं पर जानकारी मांगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो हफ्तों में नक्सलियों ने ऐसी चार घटनाओं को अंजाम दिया है।
मंगलवार को ही सुकमा के केरनापाल इलाके में हुई घटना का भी जिक्र किया गया।

बाढ़ राहत कार्यों पर चर्चा

सीएम साय ने बताया कि बस्तर में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाना और उनका पुनर्वास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री ने एक्स (Twitter) पर लिखा
“बस्तर में नक्सल उन्मूलन के साथ ही विकास और शांति की स्थापना हेतु हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। (CM Sai met Amit Shah)

Back to top button
error: Content is protected !!