Google Analytics —— Meta Pixel

लपटों से घिरा बेबीलोन होटल: कांच तोड़कर कूदने वाले थे लोग, समय रहते बचाए गए, पढ़े पूरी खबर

Fire in Babylon Hotel : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित बेबीलोन होटल मंगलवार रात अचानक आग (Fire in Babylon Hotel) की चपेट में आ गया। रात करीब 9 बजे होटल के अंदर धुआं भरने से अफरा-तफरी मच गई। लिफ्ट बंद हो चुकी थी और लोग ऊपरी मंज़िलों पर फंसे हुए थे। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि बाहर कैसे निकलें।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: रायपुर सहित कई शहरों में छापेमारी, राजनीतिक हल्कों में हलचल

दमकल और पुलिस ने समय रहते संभाली स्थिति

सूचना (Fire in Babylon Hotel) मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और करीब 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकलकर्मियों ने तेजी से आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

कैसे लगी आग?

जानकारी के मुताबिक, आग की शुरुआत पहली मंज़िल पर केबल में शॉर्ट सर्किट से हुई। देखते ही देखते लपटें ऊपर की मंज़िलों तक फैल गईं। बेबीलोन टॉवर कुल 7 फ्लोर का है, जिसमें टॉप फ्लोर पर रेस्टोरेंट भी चलता है। हादसे के वक्त वहां कई लोग मौजूद थे।

सांस लेने में दिक्कत, लोग कूदने को थे मजबूर

रेस्क्यू किए गए लोगों ने बताया कि होटल में धुआं इतना भर गया था कि सांस लेना मुश्किल हो गया था। कुछ लोग कांच तोड़कर नीचे कूदने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन समय रहते रेस्क्यू टीम पहुंच गई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कलेक्टर और एसपी मौके पर, जांच के आदेश

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि टावर पूरी तरह सील था, जिससे लोगों को सफोकेशन होने लगा था। रेस्टोरेंट में भी कई लोग फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित निकाला गया। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!