Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: रायपुर सहित कई शहरों में छापेमारी, राजनीतिक हल्कों में हलचल

रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में दर्जनों ठिकानों पर दबिश

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह छत्तीसगढ़ के कई शहरों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर के दर्जनों ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी।

यह भी पढ़े :- ‘मेड इन इंडिया चिप्स, स्वर्णिम भारत की नई पहचान’ : मुख्यमंत्री साय

कहाँ-कहाँ छापा?

  • रायपुर के शंकर नगर स्थित कारोबारी विनय गर्ग के आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची।
  • राजधानी में ही करीब 8 से 10 स्थानों पर कार्रवाई जारी है।
  • अन्य जिलों में भी कई कारोबारी और संबंधित ठिकानों की जांच हो रही है।

कार्रवाई का स्वरूप

  • ईडी अधिकारियों के साथ सशस्त्र बल भी मौजूद रहे।
  • छापेमारी सुबह से जारी है और देर रात तक चलने की संभावना जताई जा रही है।
  • अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कार्रवाई किस विशेष घोटाले या मामले से जुड़ी है।

अटकलें

सूत्रों का कहना है कि ईडी की यह छापेमारी मुख्य रूप से कृषि से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर केंद्रित है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!