नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत लाखों कार्यकर्ताओं का चुनाव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM Sai on Election: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गांव संवारेंगे, शहर संवारेंगे, हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे। नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का शंखनाद हो चुका है। समूचा छत्तीसगढ़, लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए उत्साहित है। पिछले एक साल में हमारी सरकार ने कोने-कोने तक छत्तीसगढ़ को संवारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया है। विकास के ध्येय को फलीभूत करते हुए राज्य ने अभूतपूर्व प्रगति की है।

यह भी पढ़ें:-आज छत्तीसगढ़ आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रायपुर NIT, IIM और भिलाई IIT के कार्यक्रम में होंगे शामिल

CM साय ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में ‘मोदी की गारंटी’ के सभी बड़े वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है। इसका समुचित लाभ नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है, जिससे जनता का विश्वास पूर्णतः भाजपा पर है, भाजपा की सही नीति और साफ नीयत पर है। नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव लाखों कार्यकर्ताओं का चुनाव है, उनको सम्मानित करने का चुनाव है। हम प्रदेश के नगरीय निकायों और पंचायतों में भी ‘जनादेश परब’ मनाने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। वहीं डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत के सारे चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। (CM Sai on Election)

वित्त मंत्री चौधरी ने की वोट की अपील

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि गांव-शहर संवारेंगे, छत्तीसगढ़ को निखारेंगे। पूरा छत्तीसगढ़ इस लोकतंत्र महापर्व में भाग लेने के लिए उत्साहित है। बीते साल में हमारी सरकार ने प्रदेश के हर कोने में विकास की अलख जगाई है। यह चुनाव सिर्फ प्रतिनिधियों का नहीं, बल्कि हमारे लाखों कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का पर्व है। भाजपा की सही नीति और साफ नीयत पर जनता का विश्वास अडिग है। आइए, जनादेश के इस पर्व को भव्य बनाएं और छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आपसे अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और प्रदेश को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में हमारा साथ दें। छत्तीसगढ़ को और समृद्ध बनाने के लिए, एकजुट होकर हम सभी कदम बढ़ाएं। (CM Sai on Election)

Back to top button
error: Content is protected !!