छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार जारी, साल 2025 में अब तक 100 नक्सली ढेर

CM Sai on Naxalism: छत्तीसगढ़ में लाल आतंक के खिलाफ कड़ा प्रहार जारी है। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद पर करारा प्रहार जारी है। दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए हैं। जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 लाख के इनामी नक्सली सुधीर को ढेर किया है। यह हमारी डबल इंजन की सरकार और सुरक्षाबलों की बहादुरी का परिणाम है कि साल 2025 में ही बस्तर रेंज में हुए अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 100 नक्सली मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें:- जशपुर की छवि को राष्ट्रीय पर्यटन पटल पर उकेरने की पहल, तीन प्रमुख पर्यटन सर्किटों का लोकार्पण

CM साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों के हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि नक्सलवाद पर डबल इंजन सरकार का कड़ा प्रहार जारी है। दंतेवाड़ा जिला अंतर्गत सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को मार गिराया है। यह हमारी डबल इंजन सरकार और सुरक्षाबलों की बहादुरी का परिणाम है जो कि नक्शलमुक्त प्रदेश बनाने संकल्पित है। (CM Sai on Naxalism)

अब तक 400 नक्सलियों को किया गया ढेर: शर्मा

डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह हमारे वीर जवानों के भुजाओं की ताकत का परिणाम है। नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे ले रहा है। हमारे जवान अपने शौर्य और साहस के साथ मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त बस्तर और छत्तीसगढ़ का सपना साकार करेंगे। डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद 400 नक्सलियों को ढेर किया गया है। छत्तीसगढ़ में नक्सली भर्ती बंद हो गई है। मार्च 2026 के पहले नक्सलिज्म समाप्त हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ाई मजबूती से जारी है। सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में जिला दंतेवाड़ा में नक्सलियों के मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं। (CM Sai on Naxalism)

Back to top button
error: Content is protected !!