Chhattisgarh Politics : देवेन्द्र की गिरफ्तारी पर बोले सीएम, देवेंद्र यादव छोटा-मोटा आदमी नहीं है, पुलिस ने सोच-समझकर गिरफ्तार किया है
Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी को एक सामान्य कानूनी प्रक्रिया करार दिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए विष्णुदेव साय ने पूरे मामले पर संक्षिप्त टिप्पनी की है। सीएम साय ने कहा है कि विधायक देवेन्द्र यादव छोटे- मोटे आदमी नही है। वे विधायक है। इसलिए पुलिस ने सोंच समझकर ही उन्हें गिरफ्तार किया होगा।
यह भी पढ़े :- Balodabazar Arson Case : कांग्रेस विधायक देवेंद्र गिरफ्तार, 20 अगस्त तक हिरासत में भेजे गए
वही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि अगर प्रदेश के मुखिया को ये लगता है कि एक युवा विधायक को गिरफ़्तार करके अपने 8 महीने के “कलंकित कार्यकाल” को ढंक लेंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है, सतनामी समाज के साथ हुए अन्याय को एक और अन्याय करके आप समाज को धोखा दे रहे हैं, पूरा प्रदेश, हम सब देवेंद्र यादव और सतनामी समाज के साथ खड़े हैं, करारा जवाब मिलेगा… मुख्यमंत्री जी, छत्तीसगढ़, नागपुर और गुजरात से नहीं, यहीं से चलेगा। (Chhattisgarh Politics)
जानें क्या है पूरा मामला
बीते दस जून को सतनामी समाज ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान बलौदाबाजार जिले के कलक्ट्रेट परिसर में आग लग गई और कलेक्टर और एसपी कार्यालय में रखे कई दस्तावेज जलकर खाक हो गए थे। इतना ही नहीं दो पहिया- चार पहिया वाहनों को भी आग के हवाले किया गया था। सतनामी समाज के इस प्रदर्शन में भिलाई कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हुए थे। भाजपा सरकार ने विधायक देवेंद्र यादव पर हिंसा को भड़काने का आरोप लगाया था, जिसके बाद बलौदाबाजार पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर थाना में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। दो-तीन बार नोटिस जारी होने के बाद पुलिस ने सीधा विधायक के भिलाई स्थित निवास पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार किया है। (Chhattisgarh Politics)



