Google Analytics —— Meta Pixel

धमतरी दौरे के दौरान CM भूपेश ने की ये घोषणाएं, खिसोरा, बेलरगांव और सिहावा को मिली सौगात

CM Sihawa Bhet Mulaqat: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा दौरे के दौरान बेलरगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और राज्यगीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर नगरी के झंकेश्वर साहू ने बताया कि उनकी 40 एकड़ जमीन है और उन्हें 4 लाख 80 हजार का ऋण माफी हुआ। उन्होंने ऋण माफी, धान विक्रय से मिले पैसों से गन्ने की खेती की, दो ट्रैक्टर खरीदा, बच्चों को शिक्षा दे रहे, पत्नी के लिए सोने का रानीहार लिया। झंकेश्वर साहू ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके आने से किसानों की स्थिति में सुधार हुआ है और छत्तीसगढ़िया का मान बढ़ाया है। CM ने दौरे के दौरान कई सौगात दी है।

यह भी पढ़ें:- सिहावा विधानसभा के खिसोरा में सीएम भूपेश ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में हुए शामिल, किसानों से की बातचीत

खिसोरा गांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं

  •     मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मगरलोड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का सप्ताह में दो दिन लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा की।
  •     खिसोरा में हाई स्कूल का निर्माण करने की घोषणा की।
  •     खिसोरा के बस्तीपारा में नवीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण कराया जाएगा।
  •     खिसोरा बाला तालाब का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा।
  •     खिसोरा में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के लिए नया भवन बनाया जाएगा।
  •     करेलीबड़ी को उप तहसील बनाने की घोषणा की।
  •     ग्राम पंचायत मोतिमपुर में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा।
  •     सिंगपुर क्षेत्र के बुढ़ीगढ़ पर्यटन स्थान में सोलर ड्यूल पंप की स्थापना करने की घोषणा।
  •     ग्राम पंचायत सिंगपुर में देवगुड़ी निर्माण और मरम्मत कार्य किया जाएगा।
  •     खिसोरा मैदान में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। (CM Sihawa Bhet Mulaqat )

बेलरगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं

  •     ग्राम बेलरगांव में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा।
  •     ग्राम सांकरा-घठुला-बेलरगांव-जैतपुरी सड़क मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा।
  •     ग्राम राजपुर से कर्राघाटी तक पक्की सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।
  •     मुरूमसिल्ली बांध की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण और डिस्टर्व पिंचिंग का सुधार कराया जाएगा।
  •     ग्राम सिरसिदा बालका नदी के कर्णेश्वर संगम मंदिर तक तटबंध निर्माण किया जाएगा।
  •     बाजार कुर्रीडीह में धान खरीदी केंद्र खोलने की घोषणा।
  •     ग्राम खैरभरी में आमानाला नदी के किनारे और ग्राम गोविंदपुर में डोंगापथरा के पास पुल निर्माण की घोषणा।
  •     करैहा से आमड़मुड़ा मार्ग में पुलिया निर्माण।
  •     ग्राम पंचायत अमाली, ग्राम गुड़रापारा, मौहाबाहरा, राजपुर और लखनपुरी में ‘मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना’ के तहत शेड निर्माण किया जाएगा।
  •     विकासखंड नगरी के 12 ग्राम पंचायतों (चनागांव, गेदरा, उमरगांव, कांटाकुरीडीह, लखनपुरी, कसपुर, बनबगौद, परसापानी, कल्लेमेटा, भड़सिवना, हिर्रीडीह, घठुला, खम्हरिया) में देवगुड़ी निर्माण और मरम्मत कार्य की घोषणा।
  •     राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राही चुन्नीलाल साहू को एक लाख रूपए देने की घोषणा।  

सिहावा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं

  •     डडसेना कलार समाज की सामुदायिक भवन की मांग पर मुख्यमंत्री ने 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। 
  •     मुख्यमंत्री ने कबीर समाज के आग्रह पर भैंसमुंडी आश्रम के जीर्णाेद्धार और पानी के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की।
  •     नगरी ब्राह्मण समाज ने 11 डिसमिल जमीन का सीमांकन करने निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने 10 लाख रूपए देने की घोषणा। 
  •     मुस्लिम समाज की सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए पैसे की मांग पर मुख्यमंत्री ने 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।
  •     गायत्री परिवार को संस्कार शाला भवन के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा की। (CM Sihawa Bhet Mulaqat )
  •     जैन समाज को श्वेतांबर जैन ओसवाल भवन के पास अहाता निर्माण फ्लोरिंग कराने के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा। 
  •     कबीर समाज द्वारा सन्त भवन के लिए भवन की मांग पर 10 लाख रूपए देने की घोषणा। (CM Sihawa Bhet Mulaqat )
Back to top button
error: Content is protected !!