Google Analytics —— Meta Pixel

अडियाला जेल के बाहर बवाल, पुलिस ने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सुहैल अफरीदी को पीटा, पढ़ें पूरी खबर

CM Suhail Beaten Up: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत और सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया है। गुरुवार को खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सुहैल अफरीदी को अडियाला जेल के बाहर पुलिस ने जमीन पर गिराकर पीटा। अफरीदी इमरान खान के समर्थन में प्रदर्शन के लिए जेल पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच PTI समर्थक बड़ी संख्या में जेल के बाहर जुटे थे। इसी दौरान खैबर पख्तूनख्वा के CM सुहैल अफरीदी जैसे ही आगे बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोक दिया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ पुलिसकर्मियों ने CM को लात-घूंसे मारे और उन्हें जमीन पर गिरा दिया। PTI ने इस घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है।

यह भी पढ़ें:- दुश्मन को अपने बारे में न जानने देना भविष्य में बनेगा जीत का फैक्टर: CDS अनिल चौहान

CM अफरीदी ने आरोप लगाया कि सरकार इमरान खान की वास्तविक सेहत छुपा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इमरान खान को कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदारी मौजूदा सरकार और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की होगी। अफरीदी ने कहा कि परिवार को इमरान खान तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा। ये जनता के भरोसे के साथ खिलवाड़ है। इमरान खान के बेटे कासिम खान ने दावा किया कि उनके पिता 845 दिनों से जेल में हैं और पिछले 6 हफ्तों से उन्हें अकेले एक डेथ सेल में रखा गया है। (CM Suhail Beaten Up)

सोशल मीडिया पर अफवाहों की बाढ़

कासिम के मुताबिक न परिवार, न वकील, न और किसी को भी मिलने नहीं दिया जा रहा। हमें नहीं पता वह सही सलामत हैं या नहीं। इमरान की बहन नोरेन नियाजी ने बताया कि तय मुलाकात होने के बावजूद परिवार को जेल में प्रवेश नहीं दिया गया। भारत में इमरान की मौत की अफवाह फैलने से परिवार में दहशत है। इमरान खान की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। पिछले कई हफ्तों से न मुलाकात की अनुमति मिल रही है, न कोई साफ बयान सामने आया है। (CM Suhail Beaten Up)

PTI ने सरकार से पूछा- कहां हैं इमरान खान ?

तनाव बढ़ने पर जेल प्रशासन ने बयान जारी किया कि इमरान खान स्वस्थ हैं, लेकिन परिवार को अब तक मुलाकात की इजाजत नहीं मिली। PTI ने चेतावनी दी कि इमरान को कुछ हुआ तो बर्दाश्त नहीं करेंगे। PTI ने सरकार पर आरोप लगाया कि विदेशी अकाउंट्स से इमरान की मौत की फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं। पार्टी का कहना है कि इमरान खान की सुरक्षा और सेहत की पूरी जिम्मेदारी सरकार पर है। कोई अनहोनी हुई तो इसका अंजाम सरकार को भुगतना होगा।

इमरान जेल में मखमली बिस्तर पर सोते हैं: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि इमरान खान को जेल में टीवी, बाहर से खाना, जिम इक्विपमेंट और मखमली बिस्तर जैसी सुविधाएं मिली हुई हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हम ठंडे फर्श पर सोते थे, इमरान डबल बेड पर सोते हैं। मार्च और अक्टूबर 2025 में इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान को नियमित रूप से परिवार और वकीलों से मिलने की अनुमति दी थी। फिर भी उनकी बहनों की एक भी मुलाकात नहीं हो सकी। (CM Suhail Beaten Up)

2 साल से जेल में इमरान खान

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। तोशाखाना, सरकारी सीक्रेट लीक और अल-कादिर ट्रस्ट जैसे मामलों में उन पर 14 साल की सजा सहित कई आरोप हैं। पाकिस्तानी सरकार का आरोप है कि मलिक रियाज की जब्त संपत्ति से आए 40 अरब रुपए की जानकारी कैबिनेट से छुपाई गई। अरबों रुपए की जमीन ट्रस्ट को दी गई। बुशरा बीबी को डायमंड रिंग गिफ्ट हुई। बदले में रियाज के केस खत्म कराए गए। गृह मंत्री के अनुसार यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कैम है। खैबर पख्तूनख्वा CM की पिटाई, मुलाकात पर रोक और इमरान की सेहत से जुड़ी अफवाहों ने पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल को और तेज कर दिया है। PTI और सरकार आमने-सामने हैं। जबकि देशभर में तनाव लगातार बढ़ रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!