आरक्षण को लेकर CM का भाजपा पर निशाना, इस मुद्दे पर कहा-BJP सांसदों को बोलना चाहिए

CM Targets BJP: छत्तीसगढ़ में आरक्षण रद्द करने के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 12 साल पहले भाजपा ने बिना तैयारी किए आरक्षण बढ़ाया था। इसका औचित्य कोर्ट के सामने साबित नहीं कर पाए, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फैसले का अध्ययन करने के बाद हम सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे। बालोद दौरे से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में कहा कि भाजपा की सरकार ने बिना तैयारी के आरक्षण 58% कर दिया। जोकि कोर्ट में लंबित था। आज कोर्ट का फैसला आया है कि उस आधार पर उन्होंने किया है, इसलिए उसे रिवर्ट कर दिया। (CM Targets BJP)

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, कांग्रेस ने BJP को ठहराया जिम्मेदार

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बात बिल्कुल सही है कि इससे यहां के लोगों का नुकसान है। यहां की जो जनसंख्या है, उसके आधार पर उन्हें आरक्षण नहीं दिया गया है। लेकिन भाजपा ने बिना तैयारी उसको लागू कर दिया था, जिसका खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ा है। हम इसका अध्ययन करके फिर उच्चतम न्यायालय जाएंगे। आरक्षण मामले में बचाव के लिए अदालत में कोई बड़ा वकील नहीं खड़ा करने के भाजपा के आरोपों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि BJP अपने समय का भी निकाल कर देख ले। इस मामले में कब-कब उसने कितने-कितने वकील खड़े किए थे। वे बताएं कि अपनी सरकार में वे खुद खड़ा किए हैं कि नहीं किए हैं। वे 15 साल सत्ता में रहे हैं, कितने वकीलों को खड़ा किए हैं बता दें। (CM Targets BJP)

वहीं छत्तीसगढ़ में फिर से कई ट्रेनों को रद्द करने से संबंधित एक सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस मामले में रमन सिंह और भाजपा के 9 सांसदों को बोलना चाहिए कि ट्रेन क्यों बंद हो रहा है। बार-बार क्यों बंद हो रहा है। महीनों से क्यों बंद हो रहा है। साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बस्तर प्रवास को लेकर हुए सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर के लोग पहले भी उनसे नाराज थे। दो बार से लगातार वे भाजपा को पसंद नहीं कर रहे थे। अब भाजपा ने ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे बस्तर के लोग उन्हें पसंद करने लगे। वहीं मोहन मरकाम ने कहा कि अगले चुनाव में भी बस्तर की सभी सीटें कांग्रेस ही जीतेगी। (CM Targets BJP)

Related Articles

Back to top button