Google Analytics —— Meta Pixel

CM विष्णुदेव साय का जन्मदिन आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री शाह ने दी बधाई

CM Vishnudeo Sai Birthday: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (21 फरवरी) अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने बधाई है। PM मोदी ने कहा- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे राज्य की जनता के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें जनसेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में तकनीकी नवाचारों को मिलेगा इसरो का सहयोग, ISRO का विशेषज्ञ दल करेगा प्रदेश का दौरा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ में भाजपा को जनविश्वास का केंद्र बनाने में आपकी भूमिका सराहनीय है। ईश्वर से आपके दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। केंद्रीय सड़क परिवहन नितिन गडकरी ने कहा कि CM साय आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि सरल, मृदुभाषी, जनता के दिलों में बसने वालेराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के हित को सर्वोपरि रखकर छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। (CM Vishnudeo Sai Birthday)

CM साय को इन्होंने दी शुभकामनाएं

डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा- छत्तीसगढ़ महतारी के लाडले सपूत, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है- वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अपार ऊर्जा प्रदान करें, ताकि छत्तीसगढ़ निरंतर विकास-जनकल्याण के पथ पर अग्रसर रहे। आपका जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा- सरल- सहज व्यक्तित्व के धनी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मां दंतेश्वरी जी आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन प्रदान करें, ऐसी शुभकामनाएं हैं। (CM Vishnudeo Sai Birthday)

Back to top button
error: Content is protected !!