Google Analytics —— Meta Pixel

बंटेंगे तो कटेंगे…एक रहेंगे तो नेक रहेंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Adityanath: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र से ऊपर कुछ भी नहीं हो सकता और राष्ट्र तब सशक्त होगा जब हम एक रहेंगे। बटेंगे तो काटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। आप देख रहे हैं बांग्लादेश में क्या हो रहा है। वे गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए। विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए CM योगी ने कहा कि उनको फिलिस्तीन दिखाई देता है, लेकिन बांग्लादेश नहीं दिखाई देता है। क्योंकि बांग्लादेश में मंदिर तोड़े जा रहे हैं और हिंदू मारे जा रहे हैं। आपने देखा होगा कि बांग्लादेश की घटना पर इन सबके मुंह बंद हैं, क्योंकि उन्हें भय है कि अगर वे बोलेंगे तो उनके वोट बैंक खिसकते दिखाई देंगे, उनके पैरों की जमीन जिसपर वे खड़े हैं वह अंगारे उन्हें ही जलाते दिखाई देंगे। इसलिए वे मौन हैं, इस पर बोल नहीं सकते।

यह भी पढ़ें:- JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा- मैं भाजपा में नहीं जाऊंगा… खट्टर बोले-बुलाया किसने है?

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग दुनिया के अन्य मुद्दों पर मुखर होकर बोलते हैं, उन्हें फिलिस्तीन दिखाई देता है पर बांग्लादेश दिखाई नहीं देता। उन्हें दुनिया की अन्य जगहें दिखाई देती हैं, लेकिन बांग्लादेश दिखाई नहीं देता क्योंकि वहां मंदिर तोड़े जा रहे हैं, संतों पर अत्याचार हो रहा है। इसलिए हम सबको वर्तमान की चुनौतियों को देखना होगा। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 1971 में बांग्लादेश को बचाने में हमारे सैनिकों ने भी बलिदान दिया था। यह देश रहना चाहिए, सनातन धर्म हर हाल में रहना चाहिए। हमारी विरासत का सरंक्षण होना चाहिए। भारत का एक ही धर्म है। वह सनातन धर्म है। यही भारत का राष्ट्रीय धर्म है। (CM Yogi Adityanath)

हमारे लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है: CM योगी

उन्होंने कहा कि भारत और सनातन धर्म के सामने चुनौतियां खड़ी हैं। इनकी रक्षा को संत समाज को आगे आना चाहिए। देश के एक-एक व्यक्ति को एकजुट करना चाहिए। एक भी साजिश को सफल नहीं होने देना है। हमारे लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है। राष्ट्र की कीमत पर कोई राजनीति नहीं हो सकती। हमें चुनना होगा तो पहले राष्ट्र को चुनेंगे। उसके लिए किसी भी प्रकार का बलिदान देने के लिए तैयार होंगे। हमारी साधना विधि तभी संरक्षित और सुरक्षित हो पाएगी जब यह सनातन धर्म, देश और समाज सुरक्षित है, जो चुनौती ‘सनातन धर्म’ के सामने है वहीं भारत की चुनौती है। जो भारत की चुनौती है, वहीं ‘सनातन धर्म’ की चुनौती है। (CM Yogi Adityanath)

हिंदुओं के प्रति सहानुभूति: डिप्टी CM शर्मा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भगवान कृष्ण शेषनाग के फन पर मृत्यु के सामने थे। फिर भी नृत्य किया। भगवान श्रीकृष्ण के हाथ में सुदर्शन थे, फिर भी उन्होंने 100 गालियों तक माफी दी। बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर ने लाखों लोगों को कई महीनों तक खाना खिलाया, लेकिन उसी मंदिर को तोड़ दिया गया। आज के दिन मैं बांग्लादेश में निवासरत सभी हिंदुओं के प्रति सहानुभूति व्यक्त करता हूं। आज का दिन सबके मन में शौर्य लेकर आएगा। हम सब मिलकर आततायी शक्तियों को नष्ट करने का संकल्प लेंगे। बता दें कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हिंसा की खबरें सामने आ रही है। (CM Yogi Adityanath)

Back to top button
error: Content is protected !!