Google Analytics —— Meta Pixel

बिहार में CM योगी आदित्यनाथ का वार, कहा- महागठबंधन के पप्पू, टप्पू और अप्पू बन गए विपक्ष के तीन बंदर

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के केवटी में एनडीए प्रत्याशी मुरारी मोहन झा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस और राजद समेत यूपी की सपा को निशाने पर लिया और उन्हें घोर हिंदू द्रोही, राम-द्रोही और मां जानकी विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्ष के नेता महात्मा गांधी के प्रसिद्ध तीन बंदरों बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो के बजाय पप्पू, टप्पू और अप्पू बनकर उभर रहे हैं। CM ने कहा कि पप्पू न तो सच बोल सकता है और न ही कुछ अच्छा कह सकता है। टप्पू कुछ अच्छा नहीं देख सकता। अप्पू सच नहीं सुन सकता।

यह भी पढ़ें:- कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास तीन युवकों ने कॉलेज छात्रा का अपहरण कर किया गैंगरेप, सवालों के घेरे में महिलाओं की सुरक्षा

CM ने कहा कि ये नेता एनडीए सरकार के विकास कार्यों को न तो देख सकते, न सुन सकते और न ही इसके बारे में बोल सकते हैं और इसलिए वे झूठ और गलत सूचना फैलाते हैं। उन्होंने बिहार के मतदाताओं को चेतावनी दी बंटेंगे तो कटेंगे और यह भी कहा कि एनडीए सरकार के तहत बिहार को समृद्ध बनाने का काम जारी रहेगा। CM योगी ने कांग्रेस के काला इतिहास और कश्मीर मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि 1990 में कश्मीरी हिंदुओं को विस्थापित करने का जिम्मा कांग्रेस पर है। सीएम ने बताया कि आज 27 साल बाद एक फिल्मी अभिनेता कश्मीर लौट सका। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाकर और आतंकवाद को खत्म करके प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर को सुरक्षित बनाया। (CM Yogi Adityanath)

धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर जोर

CM योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने गरीबों की योजनाओं का पैसा हड़प लिया था, जबकि आज PM मोदी की सरकार गरीबों को मुफ्त राशन और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं मुहैया करा रही है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और मिथिला में मां जानकी मंदिर निर्माण को अपने चुनावी संदेश के साथ जोड़ा। उन्होंने कहा कि रामलला विराजमान हो चुके हैं और अब सीतामढ़ी में मां जानकी का भव्य मंदिर बनेगा। उन्होंने यूपी-बिहार कनेक्टिविटी और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का हवाला देते हुए बताया कि अब लखनऊ से दरभंगा की दूरी 16 घंटे से घटकर 45 मिनट हो गई है। उन्होंने मखाना बोर्ड, सड़क, रेल, हवाई और जलमार्ग की परियोजनाओं का जिक्र करते हुए दावा किया कि यह विकास बिहार और मिथिला क्षेत्र को नई पहचान दे रहा है।

अपराध और माफिया नियंत्रण का जिक्र

CM योगी ने कहा कि यूपी में माफिया और अपराधियों का सफाया किया गया और बुलडोजर के माध्यम से कानून का राज स्थापित किया गया। उन्होंने बिहार में भी यही संदेश देते हुए कहा कि एनडीए की सरकार बनने पर अपराधियों को मार-मार कर बाहर किया जाएगा और गरीबों के पक्के घर बनेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष के नेताओं पर भी हमला किया, कहा कि CPI, RJD और कांग्रेस अपराधियों के साथ खड़े रहते हैं और अपहरण को उद्योग बनाते हैं, जबकि एनडीए विकास और सुशासन की बात करता है। (CM Yogi Adityanath)

Back to top button
error: Content is protected !!