Google Analytics —— Meta Pixel

Coldrif Cough Syrup Case : 20 मासूमों की मौत के बाद कंपनी मालिक रंगनाथन गोविंदन गिरफ्तार

Coldrif Cough Syrup Case : मध्य प्रदेश में जहरीली कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ (Coldrif) पीने से हुई 20 बच्चों की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक, दवा बनाने वाली श्रीसन फार्मा (Sresan Pharma) कंपनी के मालिक रंगनाथन गोविंदन को MP SIT ने देर रात चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े :- पूर्व CM के बेटे को राहत नहीं, कोर्ट ने चैतन्य बघेल की जमानत याचिका की खारिज

पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद SIT की टीम आरोपी को भोपाल ला रही है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

किडनी फेलियर से 20 मासूमों की मौत, दर्ज हुआ बड़ा केस

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीली कफ सिरप कोल्ड्रिफ पीने के बाद 20 बच्चों की मौत हो गई थी।
घटना के बाद परासिया थाने में 5 अक्टूबर को श्रीसन फार्मा के संचालकों, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ BNS की धारा 105, 276 और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 की धारा 27A के तहत मामला दर्ज किया गया था। (Coldrif Cough Syrup Case)

डॉ. प्रवीण सोनी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कंपनी के बाकी आरोपी फरार थे।

SIT की रणनीति से पकड़ा गया आरोपी

छिंदवाड़ा SP अजय पांडे ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था।
सूत्रों के मुताबिक, रंगनाथन गिरफ्तारी से बचने के लिए कई दिनों से फरार था और उसने चेन्नई स्थित घर और कांचीपुरम की फैक्ट्री दोनों पर ताला लगा दिया था।

SIT ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपी का पता लगाया और उसे चेन्नई के एक अपार्टमेंट से धर दबोचा।

पूछताछ में खुलेंगे कई राज

पुलिस अब रंगनाथन से यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि —

  • सिरप में घातक केमिकल कैसे मिला,
  • कच्चे माल की आपूर्ति किससे की जाती थी,
  • क्वालिटी जांच में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई,
  • और वितरण नेटवर्क में किन-किन लोगों की भूमिका थी।

दवा सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद पूरे मध्य प्रदेश में आक्रोश फैल गया था। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत Coldrif Syrup की बिक्री पर रोक लगाई और कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। यह मामला अब देशभर में दवा सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। (Coldrif Cough Syrup Case)

Back to top button
error: Content is protected !!