Google Analytics —— Meta Pixel

17 अप्रैल को उत्तर रायपुर विधानसभा में CM करेंगे भेंट मुलाकात

Collector on CM Program: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 अप्रैल को उत्तर रायपुर विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस लेकर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात कार्यक्रम उत्तर रायपुर विधानसभा का 17अप्रैल को होना प्रस्तावित है। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय पंडरी के समीप स्थित प्रगति मैदान का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने भेंट मुलाकात कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों से सभी व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी समेत संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- कलेक्टर ने निर्माणाधीन टाटीबंध ओवर ब्रिज का किया निरीक्षण, देरी होने पर जताई नाराजगी 

इसके अलावा कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने टाटीबंध चौक के निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने फ्लाईओवर का काम जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण कार्य में विलंब होने पर नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने टाटीबंध चौक में वर्तमान में हो रही यातायात की समस्या को दूर करने के उपाय, ब्रिज निर्माण के बाद की यातायात सुगमता के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने कहा। (Collector on CM Program)

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को पोल हटाने के काम का सतत अवलोकन करने, ट्रैफिक पुलिस को यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करने और जाम की स्थिति ना लगने देने, कोई दुर्घटना ना हो उसके सुरक्षा के उपाय करने, ब्रिज के ऊपर लोड टेस्टिंग प्रारंभ करने समेत अन्य विषयों पर चर्चा कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर CSEB , निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ,NHAI, ट्रैफिक और परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। (Collector on CM Program)

कलेक्टर भुरे ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों, ठेकेदारों और सभी संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य समय-सीमा में पूरे करने को कहा है। इधर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में शासन की प्राथमिकता वाली योजना के क्रम में आवास और पर्यावरण, परिवहन और खाद्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिवसुब्रत साहू शामिल हुए। मुख्य सचिव ने कहा कि वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के तहत राशन लेने वाले हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए हितग्राहियों द्वारा पोर्टेबिलिटी सुविधा के तहत उन्हें लाभान्वित किया जाए। (Collector on CM Program)

Back to top button
error: Content is protected !!