Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: महीने में सिर्फ एक बार होगा मुख्यमंत्री जनदर्शन का आयोजन, CM साय ने अफसरों को दिए ये सख्त निर्देश

Collectors SP Conference News: रायपुर में आयोजित कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों का रिजल्ट तुरंत मैदानी स्तर पर दिखना शुरू हो जाए। उन्होंने कहा कि जिले स्तर की समस्याओं का निराकरण जिला स्तर पर ही किया जाए, इसके लिए सुविधा अनुसार जिले में नियमित जनदर्शन आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों का त्वरित और प्रभावी परिपालन सुनिश्चित करते हुए अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर करें, जिसका असर तत्काल जिलों में दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय और जिले स्तर पर निराकृत हो सकने वाले मामले स्थानीय समेत जिले स्तर पर ही निराकृत हो, यह सभी कलेक्टर हर हफ्ते जनदर्शन लेकर सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें:- आज करमा तिहार में शामिल होंगे CM साय, कुर्मी समाज के महाधिवेशन में भी लेंगे हिस्सा

CM साय ने कहा कि अगर स्थानीय स्तर पर निराकृत होने वाले प्रकरण राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनदर्शन में आएंगे तो वह संबंधित जिले में प्रशासनिक अमले की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिन्ह लगने की दृष्टि से देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर की समस्याओं का समाधान प्रदेश स्तर पर किया जाएगा। रायपुर में अब मुख्यमंत्री जनदर्शन महीने में सिर्फ एक बार आयोजित किया जाएगा, जिसमें महत्वपूर्ण और राज्य स्तरीय मामले ही आने चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरेंडर नक्सलियों के पुनर्वास के लिए व्यापक नीति जल्द लाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार PM मोदी की गारंटी और सुशासन की गारंटी की सरकार है। अधिकारी स्वयं को जनता का सेवक मानते हुए पूरे समर्पण, मेहनत और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। शासन की नीतियों और योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी पारदर्शिता के साथ मिले। (Collectors SP Conference News)

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को 9 महीने पूरे हो रहे हैं। इस खास मौके पर आप सभी से चर्चा का यह अनुभव शानदार रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला और पुलिस प्रशासन सरकार की आंख और कान के समान है। जिला प्रशासन के कार्यों से शासन की इमेज बनती है। उन्होंने कहा कि पुलिस के हाथ लोहे के और दिल मोम का होना चाहिए। अपराधियों और असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय हो और समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं समेत बच्चों में सुरक्षा का भाव जगे। जिला और पुलिस प्रशासन के प्रमुखों में इन वर्गों के प्रति गार्जियनशिप की भावना होनी चाहिए। जिले में कलेक्टर और SP दोनों आपस में समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से दौरा करें। CM साय ने कहा कि पुलिस विभाग की रीढ़ अनुशासन है। ऐसे में आवश्यक है कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पुलिस के कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। (Collectors SP Conference News)

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं से संबंधित गंभीर अपराधों में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हो और विशेष अभियोजक नियुक्त कर समयबद्ध ट्रायल पूर्ण करवाकर दोष सिद्ध होने पर सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाए। सैद्धांतिक रूप से इन प्रकरणों के आरोपियों को तीन महीने की समय-सीमा में समस्त वैधानिक कार्रवाई पूरा कर न्यायालय की ओर से प्रकरण में सजा दिलाने के लिए कार्य योजना तैयार की जाए। अवैध शराब, सट्टा, मादक पदार्थ, जुआ के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के साथ काम किया जाए। ऐसी शिकायतें मिलने पर इसके लिए SP जिम्मेदार माने जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सायबर क्राइम को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। लोगों को जागरूक किया जाए। साथ ही यह भी आवश्यक है कि इन अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस सक्षम हो। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए आवश्यक संसाधन और प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। (Collectors SP Conference News)

सड़क हादसों में मौतों को रोकने करे जागरुक: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क हादसों में मौतों को रोकने के लिए दुर्घटना जन्य स्थानों की पहचान की जाए। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई विशेषकर जिला बदर के प्रकरणों में कलेक्टर समय-सीमा में आदेश प्रसारित करें। आदेश सिर्फ कागज पर ही न रहें, उसका पालन सुनिश्चित हो। वाहनों को राजसात करने और चिटफंड के प्रकरणों में भी आवश्यक ध्यान देने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने नक्सल मोर्चे पर मिली सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि आप सभी की बहादुरी, कौशल और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ समन्वय से प्रदेश में नक्सलियों के पांव उखड़ रहे है। यह जरूरी है कि इन सुदूर इलाकों में विकास का उजाला भी पहुंचे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ‘नियाद नेल्लानार योजना’ का प्रभावी कियान्वयन जरूरी है। नई सरकार के गठन के बाद नक्सलवाद समस्या के समूल उन्मूलन के लिए ज्वाइंट एक्शन प्लान पर अमल किया जा रहा है, जिसका यह परिणाम है कि 9 महीने में सुरक्षाबलों ने 108 मुठभेड़ों में 159 नक्सलियों के शव और बड़ी मात्रा हथियार, विस्फोटक सामग्री बरामद की है। (Collectors SP Conference News)

आक्रामक कार्रवाई की रणनीति जारी रहेगी: CM साय

CM साय ने कहा कि 9 महीने में 34 सुरक्षा कैंपों की स्थापना की गई है, जिससे नक्सली गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ को 4 नए CRPF बटालियन आवंटित की गई है। सुदूर क्षेत्रों में विकास कार्यों के तहत 44 मार्ग और 10 पुलों का निर्माण किया गया है। राज्य सरकार की ओर से पीड़ित और सरेंडर नक्सलियों के पुनर्वास के लिए व्यापक नीति जल्द लाई जाएगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आमजनों का विश्वास अर्जित करने और नक्सलियों के उन्मूलन के लिए आक्रामक कार्रवाई की रणनीति जारी रहेगी। जनता और शासन प्रशासन के बीच निरंतर संवाद जनता के बीच विश्वास पैदा करता है। नियमित पुलिसिंग, लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण, पुलिस की पारदर्शी कार्य प्रणाली सुशासन की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जन सेवा हम सबका उद्देश्य है। छत्तीसगढ़ में खुशहाली हो, शांति और सुरक्षा हो, इसकी जिम्मेदारी हम सब पर है। कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, DGP अशोक जुनेजा, CM के सचिव राहुल भगत, पी. दयानंद, बसव राजु एस., सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और SP समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। (Collectors SP Conference News)

Back to top button
error: Content is protected !!