छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी, वाणिज्यिक कर विभाग के 21 अफसरों का हुआ ट्रांसफर
Commercial Tax Department: छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद से तबादलों का दौर जारी है। इस बीच साय सरकार ने वाणिज्यिक कर विभाग के 21 अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर किया है। जारी आदेश के मुताबिक वाणिज्यिक कर (GST) विभाग में पदस्थ संयुक्त आयुक्त राज्य कर के 5, राज्य कर उपायुक्त के 2, सहायक आयुक्त राज्य कर के 12, एक राज्य कर अधिकारी और एक निरीक्षक राज्य कर सहित 21 अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। विभागीय मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि वाणिज्यिक कर विभाग के जिन अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर हुआ, वो लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थ थे। इन सभी के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें आ रही थी। साथ ही बेहतर काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को नई पदस्थापना भी दी गई है।
यह भी पढ़ें:- असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा बयान, कहा- लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी को करेंगे गिरफ्तार
विभागीय मंत्री ओपी चौधरी का कहना है कि जीएसटी विभाग व्यापारियों के साथ ही आमजनों से जुड़ा विभाग है। ऐसे में विभाग के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता के साथ तेजी लाने ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं। जीएसटी विभाग द्वारा समय समय पर नियमों की जानकारी देने व्यापारियों के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा समय समय पर नियमों की जानकारी और इज ऑफ डूइंग बिजनेस सुनिश्चित करने भी विभाग को निर्देशित किया जाता है। अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर से विभागीय कार्यों में और ज्यादा पारदर्शिता के साथ सुगमता लाने के मकसद से तबादला आदेश जारी किए गए हैं। (Commercial Tax Department)

इससे पहले राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए थे, जिसमें से 13 अधिकारियों को मंत्रालय से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपर, संयुक्त और डिप्टी कलेक्टर के पद पर भेजा गया। वहीं एक महिला अधिकारी दिव्या वैष्णव अवर सचिव बनाई गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के खुफिया विभाग के चीफ बदल दिए गए हैं। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमित कुमार को इंटेलिजेंस विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि अमित कुमार 98 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वे CBI में ज्वाइंट डायरेक्टर थे। उन्हें कुछ महीने पहले CBI में एंटी करप्शन विंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। (Commercial Tax Department)



